Get App

Bigg Boss 19: वीकेंड का वार सलमान खान ने लगाई तान्या मित्तल की क्लास, नीलम और शहबाज भी आए लपेटे में

Bigg Boss 19: एपिसोड की शुरुआत प्रणित मोरे ने घर के अंदर स्टैंडअप कॉमेडी से हुई। आज के शो में सलमान खान ने तान्या मित्तल का जमकर क्लास लगाई। वहीं सलमान ने नीलम गिरि को भी सवालों के घेरे में खड़ा किया। आइए जानते हैं आज क्या-क्या हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 11, 2025 पर 11:27 PM
Bigg Boss 19: वीकेंड का वार सलमान खान ने लगाई तान्या मित्तल की क्लास, नीलम और शहबाज भी आए लपेटे में
Bigg Boss 19: आइए जानते हैं वीकेंड का वार एपिसोड में घर में क्या-क्या हुआ

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार एपिसोड का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बार वीकेंड का वार एपिसोड में होस्ट सलमान खान घर में कई सदस्यों की क्लास लगाई। आज के शो में सलमान खान ने तान्या मित्तल का जमकर क्लास लगाई। वहीं सलमान ने नीलम गिरि को भी सवालों के घेरे में खड़ा किया। आज के एपिसोड में सलमान ने शहबाज बादशाह को भी मजाक और बदतमीजी के बीच का फर्क को समझने के लिए भी कहा। वहीं सलमान ने बताया की कौन सा कंटेस्टेंट्स में घर से बाहर जाएगा इसका पता कल चलेगा।

एपिसोड की शुरुआत प्रणित मोरे ने घर के अंदर स्टैंडअप कॉमेडी से हुई। प्रणित ने अपने स्टैंडअप कॉमेडी से घर का माहौल हल्का कर दिया। इसके बाद सलमान ने मालती से चहर से घर के ग्रुप के बारे में पुछा, जिस पर मालती चाहर ने बताया कि घर में दो ग्रुप हैं, लेकिन वो शायद “बैकबेंचर” में शामिला है। उन्होंने कहा कि किचन की राजनीति उन्हें समझ नहीं आती और थकान के चलते उन्होंने सिर्फ आसान टास्क की बात कही थी, तभी फरहाना और नेहल बीच में बोलने लगीं।

घर वालों ने मालती को दिया फ्लैग

सलमान खान ने कहा कि अमल मलिक को उन्होंने सबसे ज्यादा सख्ती से समझाया है, फिर भी बाहर लोग उन्हें पक्षपाती मानते हैं। उन्होंने बताया कि वो सभी को समान रूप से समझाते हैं, चाहे वो कुनिका हों या कोई और। साथ ही सलमान ने मृदुल और गौरव खन्ना की परफॉर्मेंस की भी तारीफ की। वहीं इसके बाद सलमान खान ने कहा कि तान्या की बातें कई बार सबको परेशान करती हैं, हालांकि कुछ लोग उनकी शोहरत से भी जलते हैं। उन्होंने मालती को सलाह दी कि किचन के मामलों में तान्या से राय लेनी चाहिए थी। इसके बाद घर में रेड और ग्रीन फ्लैग का सिलसिला शुरू हुआ, घर के सभी सदस्य को मालती को रेड या ग्रीन फ्लैग देना था। फ्लैग राउंड में गौरव, मृदुल, बसीर, नेहल, फरहाना, कुनिका और अमाल ने मालती को रेड फ्लैग दिया, जबकि अभिषेक, अशनूर, नीलम, शहबाज और जीशान ने ग्रीन फ्लैग दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें