Bigg Boss 19: तान्या, नीलम और कुनिका पर फूटा सलमान सान का गुस्सा, अभिषेक पर भी निकाली भड़ास

Bigg Boss 19: टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस 19 शुरुआत से ही फैंस का फेवरेट शो बना हुआ है। वहीं आज के वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान खान ने घर के कुछ कंटेस्टेंट की क्लास लगाते नजर आए। इस हफ्ते घर के 3 सदस्य को छोड़कर बाकि के 9 सदस्य नॉमिनेशन में हैं। जानें आज बिग बॉस के घर में क्या-क्या हुआ

अपडेटेड Nov 01, 2025 पर 11:09 PM
Story continues below Advertisement
जानें आज बिग बॉस के घर में क्या-क्या हुआ

Bigg Boss 19: टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस 19 शुरुआत से ही फैंस का फेवरेट शो बना हुआ है। वहीं आज के वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान खान ने घर के कुछ कंटेस्टेंट की क्लास लगाते नजर आए। इस बार घर में अशनूर, अभिषेक बजाज और मृदुल को छोड़कर सब कोई नॉमिनेटेड है। इस हफ्ते घर के 9 सदस्य नॉमिनेशन में हैं। वहीं आज सलमान खान ने घर में तान्या मित्तल, नीलम गिरी और कुनिका की क्लास लगाते नजर आए। जानें आज बिग बॉस के घर में क्या-क्या हुआ।

तान्या और नीलम से पुछा सवाल

एपिसोड की शुरुआत में सलमान खान ने अशनूर का जिक्र किया और नीलम तथा तान्या से पूछा कि उन्हें अशनूर कैसी लगती हैं। तान्या ने अशनूर को प्रिंसेस बताया, जिस पर सलमान ने हल्का मजाक करते हुए कहा कि अच्छा है अशनूर घर में हैं, वरना तान्या अपनी मां को मिस करतीं। जब उन्होंने पूछा कि अशनूर उनकी मां कैसे बन गईं, तो तान्या कुछ बोल नहीं पाईं। सलमान ने चुटकी लेते हुए कहा कि आपको तो अपनी साड़ी तक याद रहती है, फिर ये कैसे भूल गईं?


तान्या ने मांगी माफी

इसके बाद सलमान ने नीलम से पूछा कि जो बातें वह पहले अशनूर के बारे में कह रही थीं, अब खुलकर क्यों नहीं बोल रहीं। उन्होंने याद दिलाया कि दोनों ने अशनूर के वजन को लेकर कई अनुचित टिप्पणियां की थीं, जिनमें से कुछ तो वह ऑन-एयर दोहरा भी नहीं सकते। यह सुनकर अशनूर भी हैरान रह गईं। सलमान ने तान्या से पूछा कि वह ये बातें अशनूर के लिए कह रही थीं या खुद के लिए, जिस पर तान्या ने तुरंत माफी मांगी। सलमान ने समझाया कि माफी सही व्यक्ति से मांगनी चाहिए। इस बात के बाद माहौल गंभीर हो गया और सेट पर सन्नाटा छा गया। इस पर तान्या ने अशनूर से माफी मांगी, जिस पर अशनूर ने शांत रहते हुए कहा कि इरादे साफ हों तो उन्हें फर्क नहीं पड़ता।

अशनूर हुई इमोशनल

इसके बाद अशनूर इमोशनल हो गईं और बताया कि बचपन से ही उन्हें बॉडी-शेमिंग का सामना करना पड़ा है। हार्मोनल इशूज होने की वजह से अक्सर स्ट्रेस में उनकी बॉडी फूल जाती है। उन्होंने खुद को फिट रखने की कोशिश की, यहां तक कि कभी-कभी खाना तक छोड़ देती थीं। शो में आने से पहले उन्होंने 9 किलो वजन भी घटाया था। उन्होंने कहा कि हर किसी का शरीर अलग तरह रिएक्ट करता है, कोई स्ट्रेस में पतला होता है, तो कोई भारी दिखने लगता है।

कुनिका से किया सवाल

इसके बाद सलमान ने तान्या को उनकी अपनी बातों की याद दिलाई, जब उन्होंने कुनिका से गौरव के बारे में कहा था कि छोटी-छोटी हरकतों से इंसान का स्वभाव पता चलता है। सलमान ने उसी आधार पर सवाल किया कि फिर उनके शब्द और व्यवहार उनके बारे में क्या छवि बना रहे हैं। सलमान ने सख्त लहजे में कहा कि अशनूर ने खुद को परिपक्व साबित किया है, जबकि तान्या का व्यवहार ही उनकी इमैच्योर को उजागर कर रहा है। सलमान ने आगे कुनिका से पूछा कि जब तान्या और नीलम अशनूर पर टिप्पणी कर रही थीं, तब उन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश क्यों नहीं की। इसके बजाय उन्होंने अपनी पोती का उदाहरण देकर बात को टाल दिया। सलमान ने कहा कि ऐसे मौके पर हस्तक्षेप करना जरूरी था। उन्होंने शहबाज से भी पूछा कि उन्होंने अशनूर को ‘थेपला’ कहकर क्यों चिढ़ाया।

अभिषेक से पूछा सवाल

इसके बाद सलमान ने अभिषेक से पूछा कि वह कुनिका को “दादी” कहकर क्यों चिढ़ा रहे थे। अभिषेक ने कहा कि उन्हें वह उम्र में बड़ी लगती हैं और अक्सर दूसरों में दखल देती हैं। इस पर सलमान ने बताया कि उनकी उम्र भी कुनिका के बराबर है, तो क्या अभिषेक उन्हें भी “दादा” कहेंगे? उन्होंने समझाया कि उम्र का मजाक उड़ाना गलत है, क्योंकि समय सभी पर आता है। इसके बाद सलमान ने अशनूर और अभिषेक द्वारा नियम तोड़ने पर घरवालों से राय मांगी। कुछ ने जिम्मेदारी अशनूर पर डाली, तो कुछ ने मृदुल को दोषी माना। सलमान ने साफ कहा कि चेतावनी के बावजूद नियमों की अनदेखी करना अहंकारी रवैया था और इसी वजह से पूरी टीम को इसकी कीमत चुकानी पड़ी।

सलमान ने मृदुल से किया सवाल

सलमान ने इसके बाद गौरव और प्रणित को चेतावनी दी कि वे ऐसे ग्रुप के साथ जुड़े हैं, जहां कुछ लोग बेहद उतावले और इमैच्योर तरीके से व्यवहार करते हैं। उन्होंने समझाया कि ऐसे लोगों के बीच रहकर वही आदतें उन पर भी असर डाल सकती हैं और आगे जाकर उनके गेम और छवि पर भारी पड़ सकती हैं। गौरव ने कहा कि वह आगे से इस बात का ध्यान रखेंगे। फिर बातचीत मृदुल पर आई। सलमान ने पूछा कि उन्होंने अशनूर और अभिषेक के नियम तोड़ने पर क्या सोचकर फैसला लिया। मृदुल ने कहा कि घर में और भी लोग गलतियां करते हैं, लेकिन इस मामले में दोनों ने चेतावनी के बाद भी नियमों को हल्के में लिया। सलमान ने उन्हें याद दिलाया कि बिग बॉस ने चार बार चेताया था। उन्होंने कहा कि दूसरों की गलती बताकर अपनी गलती कम नहीं होती और हर फैसले की कीमत चुकानी पड़ती है। अगर दोस्तों को बचाना था, तो असेंबली रूम में साफ-साफ कहना चाहिए था।

Shah Rukh Khan Birthday Special: आलीशान बंगला मन्नत के अलावा इन लग्जरी चीजों के भी मालिक हैं शाहरुख खान, नेटवर्थ उड़ा देगी होश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।