टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस मराठी 3’ से पहचान बनाने वाले जय दुधाने एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। खबरों के मुताबिक, जय को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। उन पर 4.61 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप है। इस घटना ने न सिर्फ उनके फैंस को चौंका दिया है बल्कि टीवी इंडस्ट्री में भी हलचल मचा दी है।
