Get App

Border 2 OTT Release: 'बॉर्डर 2' का ओटीटी डेब्यू तय, नेटफ्लिक्स पर इस दिन से धमाल मचाएगी सनी देओल की ब्लॉकबस्टर

Border 2 OTT Release: सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की तहलका मचाने वाली 'बॉर्डर 2' अब थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी दर्शकों के लिए तैयार हो रही है। 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस वॉर ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और अब 20 मार्च 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Feb 04, 2026 पर 11:36 AM
Border 2 OTT Release: 'बॉर्डर 2' का ओटीटी डेब्यू तय, नेटफ्लिक्स पर इस दिन से धमाल मचाएगी सनी देओल की ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने थिएटर में रिलीज़ होते ही धमाका कर दिया। 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस वॉर ड्रामा ने शुरुआती दिन से ही दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म ने पहले ही वीकेंड में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और कुछ ही दिनों में 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए। अब दर्शकों की नजर इसके डिजिटल सफर पर है, और अच्छी खबर यह है कि फिल्म 20 मार्च 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

‘बॉर्डर 2’ 1997 की क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। इस बार कहानी 1971 के बैटल ऑफ बसंतर पर आधारित है, जिसमें भारतीय सैनिकों की बहादुरी और त्याग को दिखाया गया है। फिल्म में सनी देओल एक बार फिर अपने दमदार अंदाज में नजर आते हैं, वहीं वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ ने नई पीढ़ी के सैनिकों का किरदार निभाकर कहानी को और जीवंत बना दिया है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म देशभक्ति और भावनाओं का संगम है, जो दर्शकों को थिएटर में खड़े होकर तालियां बजाने पर मजबूर कर देती है।

थिएटर से ओटीटी तक का सफर

थिएटर में फिल्म की सफलता ने इसके ओटीटी रिलीज को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी थी। निर्माताओं ने डिजिटल अधिकार नेटफ्लिक्स को बेचे हैं, और अब दर्शक घर बैठे इस फिल्म का आनंद ले सकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का ओटीटी प्रीमियर थिएटर रिलीज के लगभग आठ हफ्ते बाद तय किया गया है, ताकि बॉक्स ऑफिस पर इसका पूरा फायदा उठाया जा सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें