Get App

Border 2 BO Collection Day 12: ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाई दमखम, 12वें दिन भी जारी है सनी देओल की फिल्म का जोश

Border 2 BO Collection Day 12: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के बाद से ही दर्शकों के दिलों में देशभक्ति की लहर जगा दी है। फिल्म ने शुरुआती दिनों में शानदार कमाई की और अब 12वें दिन भी इसका जोश कम होता नजर नहीं आ रहा।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Feb 04, 2026 पर 9:14 AM
Border 2 BO Collection Day 12: ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाई दमखम, 12वें दिन भी जारी है सनी देओल की फिल्म का जोश

सनी देओल की ब्लॉकबस्टर 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है। 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस वॉर ड्रामा ने गणतंत्र दिवस की छुट्टियों का फायदा उठाकर शानदार शुरुआत की और अब दूसरे हफ्ते में भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। ट्रेड एनालिस्ट्स के आंकड़ों के मुताबिक, 12वें दिन दोपहर 3 बजे तक ही 1.12 करोड़ की कमाई हो चुकी है, जबकि कुल 12 दिनों में 282 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

दिनबोहार कमाई का अपडेट

फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ से खाता खोला, दूसरे दिन 36.5 करोड़ और तीसरे दिन 54.5 करोड़ कमाए। चौथे दिन गणतंत्र दिवस पर रिकॉर्ड 59 करोड़ की कमाई ने सबको हैरान कर दिया। पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ जुटाने के बाद दूसरे वीकेंड पर भी 10.75 करोड़ (8वां दिन), 17.75 करोड़ (9वां दिन) और 22.50 करोड़ (10वां दिन) का धमाल मचा दिया। 11वें दिन 5.75 करोड़ के साथ कुल कलेक्शन 281 करोड़ पहुंचा। मेकर्स के आंकड़े थोड़े अलग बताते हैं कि 11 दिनों में 308.41 करोड़ नेट कलेक्शन हुआ। दूसरे मंगलवार को मॉर्निंग शोज में हिंदी ऑक्यूपेंसी 6.24% रही, जो सोमवार से बेहतर है।

स्टार कास्ट और फिल्म का जादू

1997 की आइकॉनिक फिल्म 'बॉर्डर' की सीक्वल 'बॉर्डर 2' में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा हैं। डायरेक्टर अनुराग सिंह ने जेपी दत्ता की विरासत को नई ऊंचाई दी है। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और मास सर्किट्स में जबरदस्त रिस्पॉन्स ने इसे 300 करोड़ क्लब में पहुंचा दिया। ग्लोबल कलेक्शन 367 करोड़ को पार कर चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें