Border 2: 'बॉर्डर 2' ट्रेलर ने तोड़ा रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 2 करोड़ व्यूज के साथ रचा इतिहास

Border 2 beats Dhurandhar: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज होते ही धमाका कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर आते ही दर्शकों के बीच देशभक्ति की लहर दौड़ गई और महज 24 घंटे में 20 मिलियन (2 करोड़) से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए। इसने ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है।

अपडेटेड Jan 16, 2026 पर 10:18 PM
Story continues below Advertisement

सनी देओल की आने वाली वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' का ट्रेलर यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है। 15 जनवरी गुरुवार शाम को रिलीज हुए इस ट्रेलर ने 24 घंटे के अंदर 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर लिए। यह रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के 17 मिलियन व्यूज के 24 घंटे के रिकॉर्ड को ध्वस्त करता है। 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म का हाइप साफ दिख रहा है।

ट्रेलर का जलवा

आर्मी डे के खास मौके पर लॉन्च हुआ ट्रेलर 1997 की कल्ट क्लासिक 'बॉर्डर' की विरासत को नई ऊंचाई देता है। इसमें सनी देओल की दमदार दहाड़, वरुण धवन का साइलेंट इंटेंसिटी, दिलजीत दोसांझ का इमोशनल पंजाबी जज्बा और अहान शेट्टी की फ्रेश एनर्जी है। निर्देशक अनुराग सिंह ने इसे ग्रैंड स्केल पर बुना है। ट्रेलर में 'संदेसे आते हैं' का नया वर्जन, सीमा पर खूनी संघर्ष और शहादत के मोमेंट्स ने फैंस को रुला-हंसा दिया। सोशल मीडिया पर #Border2 ट्रेंड कर रहा है।

स्टार्स की तारीफ

ट्रेलर रिलीज के बाद बॉलीवुड के दिग्गजों ने तारीफों की बौछार कर दी। करण जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाचौकड़ी मचाएगी ट्रेलर ने कमाल कर दिया। ड्रामैटिक, देशभक्तिपूर्ण और इमोशनल। अनुराग सिंह टॉप फॉर्म में! सनी देओल दहाड़ रहे हैं, वरुण की खामोशी बोलती है, दिलजीत शानदार। अहान का स्क्रीन प्रेजेंस धांसू। भूषण को बधाई!" बॉबी देओल ने रेड हार्ट इमोजी से सपोर्ट किया। कार्तिक आर्यन और विवेक ओबेरॉय ने भी शेयर कर तहेदार बांधे।


स्टार कास्ट और प्रोडक्शन

जेपी दत्ता की 'बॉर्डर' ने 40 करोड़ कमाए थे। इसका सीक्वल टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स का जॉइंट प्रोडक्शन है। सनी देओल मेजर कुलदीप सिंह लौटे हैं। वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी लीड में दिखेंगे। मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह, मेधा राणा सपोर्टिंग कास्ट में दिखने वाले हैं। अनुराग सिंह निर्देशन में अनु मलिक, मिथून, विशाल मिश्रा का संगीत धमाका मचाने वाला है। 1800 करोड़ बजट, ग्रैंड वॉर सीक्वेंस, VFX से भरपूर होगा। निधि दत्ता ने स्टोरी लिखी है। भूषण कुमार, कृष्णा कुमार प्रोड्यूस कर रहे।

बॉक्स ऑफिस पर भविष्यवाणी

गणतंत्र दिवस लॉन्ग वीकेंड पर रिलीज से 100 करोड़ ओपनिंग की भविष्यवाणी हो रही। 'गदर 2' की सफलता के बाद सनी का जलवा लौटेगा। ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल ने कहा, "ट्रेलर ने मार्केटिंग का हर फॉर्मूला तोड़ा। फैमिली ऑडियंस संगठित हो रही।" फैंस कमेंट्स में लिख रहे, "सनी पाजी की दहाड़ फिर सुनाई दो!"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।