Celebs On T20 World Cup: बीती रात क्रिकेट का बुखार पूरे देश पर छाया हुआ था। बॉलीवुड भी चुप बैठने वाला नहीं था। कोलंबो में आईसीसी मेल टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी, जिसके बाद फिल्म जगत की हस्तियों ने सोशल मीडिया पर दनादन पोस्ट शेयर किए।
