Get App

Cinema Ka Flashback: सलमान खान की वो सुपरहिट फिल्म, जिसने बजट से 12 गुना ज्यादा की थी कमाई

Cinema Ka Flashback: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और माधुरी दीक्षित कई फिल्मों में साथ दिखाई दिए हैं। ये जोड़ी फैंस को काफी पसंद हैं। दोनों की एक पिक्चर तो ऐसी हैं, जिसके लोग आज भी दीवाने हैं। इस फिल्म ने अपने बजट से 12 गुना ज्यादा कमाई कर इतिहास रच दिया था।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Sep 01, 2025 पर 9:00 PM
Cinema Ka Flashback: सलमान खान की वो सुपरहिट फिल्म, जिसने बजट से 12 गुना ज्यादा की थी कमाई
सलमान खान की वो सुपरहिट फिल्म जिसने रचा था इतिहास

Cinema Ka Flashback: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान पहले हिंदी सिनेमा के लवर बॉय थे। माधुरी दीक्षित के साथ उनकी जोड़ी हिंदी सिनेमा के सबसे कामयाब जोड़ियों में शामिल हैं। सलमान जहां 80 के दशक से लेकर अब तक बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर्स एक्टर्स में से एक हैं, तो वहीं माधुरी अपने दौर की सबसे कामयाब हीरोइन रही हैं। दोनों ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। ये जोड़ी फैंस की पसंदीदा रही है। इनकी एक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सनसनी मचा दी थी।

सलमान खान ने अपना करियर 80 के दशक में शुरू किया था। सलमान की पहली फिल्म बतौर लीड एक्टर ‘मैंने प्यार किया’ साल 1989 रिलीज हुई थी। 90 के दशक में सलमान और माधुरी ने पहली बार साथ काम किया था। तब उन्होंने एक फिल्म के जरिए हर किसी के दिल पर कबेजा कर लिया था। ये पिक्चर सालों बाद भी सबकी फेवरिट बनी हुई है।

सलमान खान और माधुरी दीक्षित को पहली बार बड़े पर्दे पर साल 1991 में देखा गया था। दोनों फिल्म ‘साजन’ में नजर आए थे। इसमें लीड रोल में संजय दत्त थे। इसके बाद सलमान और माधुरी ने साथ में हम आपके हैं कौन में बतौर लीए काम किया था। राजश्री प्रोडक्शन की ये फिल्म 31 साल पहले 5 अगस्त 1994 को रिलीज हुई थी।

हम आपके हैं कौन का डायरेक्शन सूरज बड़जात्या ने कर हर किसी का मन मोह लिया था। इसमें सलमान ने प्रेम और माधुरी ने निशा चौधरी का किरदार निभाया था। दोनों की लव स्टोरी को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि फिल्म सालों तक सिनेमाघरों में लगी रही थी। इस पिक्चर में मोहनीश बहल, अनुपम खेर, रीमा लागू, रेणुका शहाणे, आलोक नाथ और बिंदू जैसे दिग्गज कलाकार दिखे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें