Get App

Cocktail 2 Actors Fee: कॉकटेल 2 में किसको मिली ज्यादा फीस? शाहिद कपूर, कृति सेनन, रश्मिका मंदाना...

Cocktail 2 Actors Fee: फिल्म 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। जानिए आने वाली रोमांटिक कॉमेडी सीक्वल के लिए स्टार कास्ट की फीस कितनी है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 14, 2026 पर 11:19 AM
Cocktail 2 Actors Fee: कॉकटेल 2 में किसको मिली ज्यादा फीस? शाहिद कपूर, कृति सेनन, रश्मिका मंदाना...
कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर, कृति सेनन, रश्मिका मंदाना में से किसे मिली ज्यादा फीस?

Cocktail 2 Actors Fee: कॉकटेल 2 के निर्माताओं ने शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के पहले पोस्टर जारी कर दिए हैं। 2012 की हिट फिल्म कॉकटेल की अगली कड़ी के रूप में पेश की जा रही इस फिल्म के ऐलान के बाद से ही ऑनलाइन काफी चर्चा हो रही है।

निर्माताओं ने यह भी पुष्टि की है कि फिल्म का फर्स्ट-लुक टीज़र 18 मार्च को सिनेमाघरों में धुरंधर 2: द रिवेंज के प्री पेड रिव्यू शो के साथ दिखाया जाएगा। जहां प्रशंसक इस तिकड़ी को पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं उनकी फीस को लेकर भी उत्सुकता बढ़ गई है। शुरुआती इंडस्ट्री रिपोर्टों के अनुसार, शाहिद कपूर इस प्रोजेक्ट में सबसे अधिक फीस लेने वाले एक्टर हैं।

खबरों के मुताबिक, शाहिद कपूर ने फिल्म के लिए लगभग 35 करोड़ रुपये लिए हैं। वहीं, उनकी को स्टार कृति सेनन और रश्मिका मंदाना को लगभग 15 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। फिल्म मॉर्डन जमाने में परेशानी से भरे रिश्तों, दोस्ती और इमोशनल स्ट्रगल को दिखाने वाली रोड ट्रिप की कहानी पर आधारित है।

हालांकि, ऑनलाइन फैल रही एक लीक हुई कहानी के अनुसार, फिल्म में एक टाएंगल लव स्टोरी देखने को मिलेगा। शाहिद और रश्मिका एक कपल की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि कृति का किरदार छुपकर रश्मिका से प्यार करता है। खबरों के मुताबिक, कहानी में एक ट्विस्ट आता है जब कृति लेसबियन होती है और रश्मिका का दिल जीत लेती है, और शाहिद के किरदार को पीछे छोड़ देती है। फिल्म निर्माताओं ने अभी तक इन तथ्यों की पुष्टि नहीं की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें