Get App

UPI MDR Charges: दिवाली खत्म! ₹2000 से ज्यादा के पेमेंट पर कबसे लगेगा चार्ज? जानिए अपडेट

UPI MDR Charges: UPI पेमेंट पर MDR चार्ज त्योहारी सीजन की वजह से टाल दिया गया था। इसमें ₹2,000 से ज्यादा के चुनिंदा मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर शुल्क लगाने का प्रावधान दिया था। जानिए सरकार ने कब से चार्ज वसूल सकती है।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 10, 2026 पर 7:41 PM
UPI MDR Charges: दिवाली खत्म! ₹2000 से ज्यादा के पेमेंट पर कबसे लगेगा चार्ज? जानिए अपडेट
NPCI की 15 सितंबर को जारी FAQ के मुताबिक, चुनिंदा मर्चेंट UPI पेमेंट पर 0.4% MDR लगेगा।

UPI MDR Charges: दिवाली का त्योहार खत्म हो चुका है। अब UPI पेमेंट पर लगने वाले मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) को लेकर चर्चा तेज हो गई है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने पहले 15 अक्टूबर से इसे लागू करने की योजना बनाई थी।

हालांकि, त्योहारों को देखते हुए फैसला टाल दिया गया। NPCI ने 13 अक्टूबर को कहा था कि नई दरें दिवाली के तुरंत बाद लागू होंगी। इसकी तारीख अलग से बताई जाएगी। फिलहाल नई तारीख का इंतजार है।

₹2,000 से ज्यादा के पेमेंट पर कितना चार्ज?

NPCI की 15 सितंबर को जारी FAQ के मुताबिक, चुनिंदा मर्चेंट UPI पेमेंट पर 0.4% MDR लगेगा। यह चार्ज ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर लागू होगा। हालांकि, ₹75,000 या इससे ज्यादा के पेमेंट पर इसकी अधिकतम सीमा ₹300 रखी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें