Get App

Ayushman Bharat: अब AI से होगा इलाज का हिसाब-किताब, सरकार क्लेम से लेकर मेडिकल रिकॉर्ड तक का सिस्टम बदलेगी

Ayushman Bharat: आयुष्मान भारत योजना में अब AI की मदद से कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। सरकार बीमा क्लेम का निपटारा तेज करेगी। फर्जीवाड़े पर नजर रखेगी। डॉक्टरों का मेडिकल रिकॉर्ड तैयार करने का तरीका भी बदलने की तैयारी है। जानिए पूरी डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 10, 2026 पर 6:00 PM
Ayushman Bharat: अब AI से होगा इलाज का हिसाब-किताब, सरकार क्लेम से लेकर मेडिकल रिकॉर्ड तक का सिस्टम बदलेगी
सरकार अस्पतालों के सूचना सिस्टम को नेशनल हेल्थ क्लेम्स एक्सचेंज (NHCX) से जोड़ना चाहती है।

Ayushman Bharat: केंद्र सरकार आयुष्मान भारत योजना को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जोड़ने की तैयारी कर रही है। इसका मकसद इलाज से जुड़े काम को आसान और तेज बनाना है। इसके तहत बीमा क्लेम की जांच और भुगतान में ऑटोमेशन बढ़ाया जाएगा। फर्जी क्लेम पकड़ने के लिए AI की मदद ली जाएगी। मरीजों के मेडिकल रिकॉर्ड भी डिजिटल किए जाएंगे।

इस बदलाव का असर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) में देखने को मिल सकता है। बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्नवाल ने बताया कि टेक्नोलॉजी और AI से योजना को ज्यादा प्रभावी बनाया जा सकता है। इससे सरकारी खर्च का बेहतर इस्तेमाल होगा और मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।

बीमा क्लेम का निपटारा होगा तेज

सरकार बीमा क्लेम की जांच और भुगतान की प्रक्रिया को ऑटोमेट करना चाहती है। इसके लिए ऑटो-एडजुडिकेशन का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा। इससे क्लेम निपटाने में लगने वाला समय और खर्च दोनों कम हो सकते हैं। वहीं, नेशनल एंटी-फ्रॉड यूनिट (NAFU) फर्जी क्लेम की पहचान और निगरानी मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें