Get App

Gold Silver Prices Today: दिल्ली में सोना 500 रुपये गिरा, चांदी की कीमतों में बदलाव नहीं

दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 500 रुपये गिरकर 1,46,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी 1,92,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में गिरावट का असर इसकी घरेलू कीमतों पर पड़ा

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Nov 10, 2026 पर 6:19 PM
Gold Silver Prices Today: दिल्ली में सोना 500 रुपये गिरा, चांदी की कीमतों में बदलाव नहीं
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 27.59 डॉलर यानी करीब 1 फीसदी गिरकर 4,113.55 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

दिल्ली सर्राफा बाजार में 10 नवंबर को सोने में गिरावट आई। चांदी की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में कमजोरी का असर इनकी घरेलू कीमतों पर पड़ा। सोना 500 रुपये गिरकर 1,46,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी 1,92,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 27.59 डॉलर यानी करीब 1 फीसदी गिरकर 4,113.55 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं,स्पॉट सिल्वर 1 फीसदी से ज्यादा टूटकर 52.77 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डॉलर में स्थिरता और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में कमजोरी का असर घरेलू बाजार की कीमतों पर पड़ा।

दिवाली के दौरान भी सोने की खरीदारी सुस्त

सब समाचार

+ और भी पढ़ें