टीवी की जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह और पति हर्ष लिम्बाचिया ने अपने छोटे बेटे का नाम आखिरकार दुनिया के सामने रख दिया। 19 दिसंबर 2025 को जन्मे इस नन्हे मुन्ने का नाम 'यशवीर' है जिसका मतलब 'गौरवशाली और बहादुर' है। संस्कृत मूल का ये नाम प्रसिद्धि, सफलता और वीरता का प्रतीक है। वृश्चिक राशि के इस नाम को रखने वाले बच्चे तेज बुद्धि और साहसी स्वभाव के माने जाते हैं। फैंस महीनों से नाम का इंतजार कर रहे थे, और अब ये खुशी दोगुनी हो गई।
इंस्टाग्राम पर फैमिली फोटोज शेयर कर भारती ने नाम रिवील किया। नामकरण संस्कार की ये तस्वीरें बेहद भावुक हैं भारती लाल जोड़े में निखर रही हैं, जबकि हर्ष और दोनों बेटे हल्के बैंगनी कुर्ते में दिखे। बैकग्राउंड में हवन और पूजा की छवि दिखती है, जो पारंपरिक रीति को दर्शाती है। छोटे बेटे को प्यार से 'काजू' बुलाते हैं, लेकिन चेहरा अभी गुप्त रखा। बड़ा बेटा लक्ष्य उर्फ 'गोला' भी फोटोज में चमक रहा। भारती ने व्लॉग्स से जन्म से लेकर अब तक हर अपडेट शेयर किया, जो फैंस को घर जैसा अहसास देता।
नाम रिवील होते ही रुबीना दिलैक जैसी सहेलियों ने बधाई दी'बहुत सुंदर नाम!'। अभिषेक कुमार ने अपने व्लॉग में पहले ही नाम लीक कर दिया, लेकिन भारती ने खुद पुष्टि की। प्रेग्नेंसी में भारती बेटी की चाह रखती थीं, लेकिन बेटे पर भगवान का आशीर्वाद मानकर स्वीकार किया। 41 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनीं, ये उनकी मजबूत इच्छाशक्ति दिखाता। हर्ष संग 2017 में शादी के बाद गोला आया, अब काजू ने परिवार पूरा किया।
भारती और हर्ष ने कहा कि उनके बेटे का नाम उनके दिल के बेहद करीब है। उन्होंने इसे सोच-समझकर चुना है ताकि बच्चे की पहचान हमेशा मजबूत और प्रेरणादायक रहे। भारती ने मज़ाकिया अंदाज में कहा कि उनका बेटा भी उतना ही खास है जितना उनका नाम।
जैसे ही कपल ने बेटे का नाम बताया, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। फैंस ने लिखा कि नाम बेहद खूबसूरत और अर्थपूर्ण है। कई लोगों ने कहा कि यह नाम बच्चे के व्यक्तित्व को और भी खास बना देगा।