Get App

‘धुरंधर 2’ के कारण टली अदीवी सेष की ‘डकैत’, अब इस दिन सिनेमाघरों में होगी एंट्री

Dacoit: अदीवी सेष और मृणाल ठाकुर की अपकमिंग फिल्म ‘डकैत: अ लव स्टोरी’ की रिलीज डेट टाल दी गई है। अब यह फिल्म तय समय पर सिनेमाघरों में नहीं आएगी। एक्टर अदीवी सेष ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नई रिलीज डेट की जानकारी साझा की है। आइए जानते हैं अब यह फिल्म कब बड़े पर्दे पर रिलीज होगी

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Mar 11, 2026 पर 9:02 AM
‘धुरंधर 2’ के कारण टली अदीवी सेष की ‘डकैत’, अब इस दिन सिनेमाघरों में होगी एंट्री
Dacoit: फिल्म में अनुराग कश्यप पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

अदीवी सेष और मृणाल ठाकुर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डकैत: अ लव स्टोरी’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। रोमांस और एक्शन से भरपूर इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। पहले यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट में बदलाव कर दिया है। नई घोषणा के अनुसार यह फिल्म अब 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। माना जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर होने वाले बड़े क्लैश से बचने के लिए यह फैसला लिया गया है।

हालांकि नई तारीख पर भी फिल्म के सामने चुनौती कम नहीं है, क्योंकि उसी समय कई बड़ी फिल्मों के रिलीज होने की चर्चा है। ऐसे में दर्शकों के बीच यह देखने की उत्सुकता और भी बढ़ गई है कि फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है और दर्शकों को कितना प्रभावित कर पाती है।

बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए लिया गया फैसला

दरअसल, पहले यह फिल्म रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज और पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह के साथ रिलीज होने वाली थी। इसी बीच यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक के पोस्टपोन होने से फिल्मों का रिलीज कैलेंडर पूरी तरह बदल गया। ऐसे में मेकर्स ने स्थिति को देखते हुए ‘डकैत: अ लव स्टोरी’ की रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें