Get App

Zaira Wasim Wedding: 24 साल की उम्र में जायरा वसीम ने किया निकाह, धर्म के लिए छोड़ा था फिल्मी करियर

Zaira Wasim Wedding: आमिर खान की फिल्म दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्म में नजर आ चुकीं पूर्व एक्ट्रेस जायरा वसीम फिल्मी इंडस्ट्री से दूर हो चुकी हैं। हाल ही में जायरा ने अपनी शादी की गुड न्यूज फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 18, 2025 पर 10:25 AM
Zaira Wasim Wedding: 24 साल की उम्र में जायरा वसीम ने किया निकाह, धर्म के लिए छोड़ा था फिल्मी करियर
24 साल की उम्र में जायरा वसीम ने किया निकाह

Zaira Wasim Wedding: दंगल अभिनेत्री ज़ायरा वसीम ने अपनी शादी का ऐलान सोशल मीडिया पर कर दिया हैं। उन्होंने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत सी फोटो शेयर की। जायरा ने 'कुबूल है x3' कैप्शन के साथ दो तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में मैरिड कपल को निकाह के कागजात पर हस्ताक्षर करते और कैमरे की ओर पीठ करके पोज देते हुए दिखाया गया है।

ज़ायरा ने अपने पति का नाम या चेहरा रिवील नहीं किया है। उन्होंने अपने ख़ास दिन पर सुनहरे कढ़ाई वाला लाल रंग का शादी का जोड़ा पहना था। ज़ायरा वसीम ने 2016 में आमिर खान अभिनीत स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म दंगल से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। फेमस पहलवान गीता फोगट के यंग ऐज रोल के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन गई थी।

इसके बाद वह अद्वैत चंदन द्वारा लिखित और निर्देशित एक संगीतमय ड्रामा सीक्रेट सुपरस्टार (2017) में दिखाई दीं। ज़ायरा के साथ आमिर खान, मेहर विज और राज अर्जुन अभिनीत यह फिल्म एक किशोरी की यात्रा पर आधारित है जो सामाजिक बाधाओं के बावजूद गायिका बनने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें