Get App

Dhurandhar 2: 'बड़े साहब' बनने के लिए दानिश इकबाल ने झेली 9 घंटे की प्रताड़ना, पूरे दिन सिर्फ लिक्विड डाइट पर रहे अभिनेता

Dhurandhar 2: फिल्म 'धुरंधर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपना परचम लहरा रही है, लेकिन पर्दे पर दिखने वाली इस भव्यता के पीछे कलाकारों की कड़ी मेहनत और त्याग की कई अनसुनी कहानियां छिपी हैं। फिल्म में 'बड़े साहब' का किरदार निभाने वाले अभिनेता दानिश इकबाल ने हाल ही में अपने चौंकाने वाले ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Mar 26, 2026 पर 5:56 PM
Dhurandhar 2: 'बड़े साहब' बनने के लिए दानिश इकबाल ने झेली 9 घंटे की प्रताड़ना, पूरे दिन सिर्फ लिक्विड डाइट पर रहे अभिनेता

फिल्म 'धुरंधर 2' की सफलता ने जहां रणवीर सिंह को एक्शन सुपरस्टार के रूप में स्थापित किया है, वहीं फिल्म के विलेन 'बड़े साहब' ने भी दर्शकों के दिलों में खौफ पैदा कर दिया है। इस डरावने और प्रभावशाली लुक के पीछे अभिनेता दानिश इकबाल की अविश्वसनीय शारीरिक और मानसिक तपस्या छिपी है। दानिश ने बताया कि कैसे 'बड़े साहब' के रूप में ढलने के लिए उन्हें घंटों तक कुर्सी पर स्थिर बैठना पड़ता था।

9 घंटे का मेकअप और सांस लेने में तकलीफ

दानिश इकबाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि अगर उनकी शूटिंग सुबह 7 बजे शुरू होनी होती थी, तो उन्हें रात 3 बजे ही सेट पर पहुंचना पड़ता था। उन्होंने कहा, "लगभग पांच से छह लोग मिलकर मुझ पर 9 घंटे तक प्रोस्थेटिक मेकअप करते थे। यह प्रक्रिया न केवल थका देने वाली थी, बल्कि शारीरिक रूप से दर्दनाक भी थी। मेकअप के बाद आप ठीक से सांस नहीं ले सकते, आपको अंदर ही अंदर पसीना आता है और ऐसा महसूस होता है जैसे आप किसी पिंजरे में कैद हैं।"

पूरे दिन सिर्फ जूस और डार्क चॉकलेट

मेकअप इतना जटिल और नाजुक था कि एक बार लग जाने के बाद दानिश कुछ भी खा नहीं सकते थे। उन्होंने खुलासा किया, "पूरे दिन मैं केवल तरल पदार्थों (Liquids) पर निर्भर रहता था। मैं थोड़ा जूस पीता था और ऊर्जा बनाए रखने के लिए कभी-कभी डार्क चॉकलेट का एक छोटा टुकड़ा ले लेता था।" यह अनुशासन बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं था, खासकर तब जब आपको सेट पर घंटों तक भारी डायलॉग्स और सीन देने हों।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें