Get App

AA22 x A6 Poster: अल्लू अर्जुन के जन्मदिन से पहले 'AA22 x A6' का डार्क और मिस्टीरियस पोस्टर आउट, एटली के साथ दिखेगा 'पुष्पा' स्टार का खूंखार अंदाज

AA22 x A6 Poster: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर निर्देशक एटली ने उनकी आगामी फिल्म AA22 x A6 का एक डार्क और रहस्यमयी पोस्टर जारी किया है, जिसमें एक खूंखार पंजा नजर आ रहा है। लगभग 800 करोड़ के भारी-भरकम बजट वाली इस साइंस-फिक्शन फिल्म का आधिकारिक नाम और पहला लुक कल यानी 8 अप्रैल को सुबह 11 बजे रिवील किया जाएगा।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Apr 07, 2026 पर 1:32 PM
AA22 x A6 Poster: अल्लू अर्जुन के जन्मदिन से पहले 'AA22 x A6' का डार्क और मिस्टीरियस पोस्टर आउट, एटली के साथ दिखेगा 'पुष्पा' स्टार का खूंखार अंदाज

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के प्रशंसकों के लिए जश्न का समय आ गया है। 8 अप्रैल को अभिनेता अपना 44वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं, लेकिन सेलिब्रेशन की शुरुआत एक दिन पहले ही हो गई है। मशहूर निर्देशक एटली ने अल्लू अर्जुन के साथ अपनी अगली मेगा-बजट फिल्म, जिसे फिलहाल AA22 x A6 कहा जा रहा है, का पहला 'टीज़र पोस्टर' रिलीज कर दिया है। इस पोस्टर ने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है।

पोस्टर में दिखा रहस्यमयी 'पंजा'

फिल्म का पहला लुक बेहद डार्क और रहस्यमयी है। पोस्टर में एक विशाल, मांसल और बालों से ढका हुआ हाथ (पंजा) नीचे से ऊपर की ओर बढ़ता हुआ दिख रहा है। गहरे नीले और भूरे बादलों वाले आसमान के बीच यह पंजा किसी पौराणिक जीव या किसी शक्तिशाली रक्षक का लग रहा है। बैकग्राउंड में कुछ गुंबद और नुकीली इमारतें नजर आ रही हैं, जो फिल्म के किसी ऐतिहासिक या काल्पनिक दुनिया (Sci-Fi) से जुड़े होने का संकेत देती हैं। सन पिक्चर्स ने इस पोस्टर को साझा करते हुए लिखा, "धमाके के लिए तैयार हो जाइए।"

जन्मदिन पर होगा फिल्म के नाम का खुलासा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें