Get App

DDLJ को हुए 30 साल, लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में शाहरुख-काजोल ने राज और सिमरन की स्टैचू का उद्घाटन किया

DDLJ आज से करीब 30 साल पहले दुनिया ने बड़े पर्दे पर एक ऐसी लव स्टोरी देखी थी, जो उनके दिलो-दिमाग में बस गई। इस फिल्म के 30 साल पूरे होने पर लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर पर राज और सिमरन की प्रतिमा का अनावरण फिल्म में राज और सिमरन बने शाहरुख-काजोल ने किया।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 05, 2025 पर 11:20 AM
DDLJ को हुए 30 साल, लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में शाहरुख-काजोल ने राज और सिमरन की स्टैचू का उद्घाटन किया
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे खूबसूरत प्रेम कहानियों में से एक है।

Dilwale Dulhania Le Jayenge (DDLJ) आज से लगभग 30 साल पहले आई थी। ये सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, ये दो प्यार करने वालों की ऐसी दास्तान थी, जो उस समय बहुत से लोगों को अपनी सी लगी थी। इस फिल्म में राज और सिमरन का प्यार था, परिवार के संस्कार, परंपराएं और उसूलों की दीवार थी। 30 साल पहले इस आइकॉनिक लव स्टोरी को पर्दे पर देखने वाला हर शख्स राज और सिमरन का फैन हो गया था। इस फिल्म की वर्षगांठ पर लंदन का लीसेस्टर स्क्वायर एक खास पल का गवाह बना। यहां राज और सिमरन की ब्रॉन्ज स्टैच्यू लगाई गई। इसका अनावरण करने के लिए बॉलीवुड से राज और सिमरन यानी सुपर स्टार शाहरुख खान और काजोल पहुंचे थे। इस प्रतिमा का पोज फिल्म के पॉपुलर गाने ‘मेहंदी लगा के रखना’ से लिया गया है।

इस खास मौके पर शाहरुख खान ने काजोल के साथ एक साझा सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की। इसके साथ ही उन्होंने राज और सिमरन के फैंस के लिए एक नोट भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘बड़े बड़े देशों में, ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं, सेनोरिटा! आज लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में राज और सिमरन की ब्रॉन्ज स्टैच्यू का अनावरण करते हुए बहुत खुश हूं, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ) के 30 साल पूरे होने का जश्न मना रहा हूं!’

उन्होंने इस सम्मान की अहमियत बताते हुए कहा, ‘बहुत खुशी है कि डीडीएलजे पहली ऐसी भारतीय फिल्म है जिसे सीन्स इन द स्क्वायर ट्रेल में एक प्रतिमा से सम्मानित किया गया है। इसे मुमकिन बनाने के लिए यूके में सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।’ शाहरुख खान ने कहा, ‘डीडीएलजे को सच्चे दिल से बनाया गया था। हम प्यार के बारे में एक कहानी बताना चाहते थे, कि यह कैसे रुकावटों को दूर कर सकता है और अगर बहुत सारा प्यार हो तो दुनिया कैसे एक बेहतर जगह बन सकती है। मुझे लगता है कि यही वजह है कि डीडीएलजे का असर 30 साल से भी ज्यादा समय तक रहा है।’

सब समाचार

+ और भी पढ़ें