Get App

Actress Pregnancy In 40’s: दीपिका पादुकोण से लेकर कैटरीना कैफ तक, 40 के बाद नैचुरली मां बन इन हसीनाओं ने बदला ट्रेंड

Actress Pregnancy In 40’s: दीपिका पादुकोण से लेकर कैटरीना कैफ, दिव्यांका त्रिपाठी जैसी मशहूर एक्ट्रेस 40 साल की उम्र के बाद मां बन रही हैं। इन एक्ट्रेस ने नैचुरली मां बन कई भम्र को तोड़ा है।

Manushri Bajpai
अपडेटेड Apr 19, 2026 पर 13:30
Actress Pregnancy In 40’s: दीपिका पादुकोण से लेकर कैटरीना कैफ तक, 40 के बाद नैचुरली मां बन इन हसीनाओं ने बदला ट्रेंड

दीपिका पादुकोण
40 की उम्र में दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर गुड न्यूज दी है। दीपिका ने दुआ के साथ एक क्यूट फोटो को शेयर किया है।

सोनम कपूर
29 मार्च को सोनम कपूर दूसरी बार मां बनी है। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस के पहले से एक बेटा है, जिसका नाम वायु है। सोनम ने अपनी मदरहुड जर्नी फैंस के साथ शेयर की है। वहीं हाल में उन्होंने हॉस्पिटल से बिना मेकअफ की एक फोटो शेयर कर मां बनने के बाद आने वाले बदलाव के बारे में खुलकर बात की थी।

कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के बेटे विहान का जन्म भी कुछ महीने पहले ही हुआ है। एक्ट्रेस ने 40 की उम्र में नैचुरली मां बनकर परिवार को खुशियां दी। वहीं कैटरीना अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान पूरी तरह से लाइम लाइट से दूर रही थीं।

करिश्मा तन्ना
अभिनेत्री करिश्मा तन्ना भी इसी लिस्ट में शामिल हैं। 42 साल की उम्र में करिश्मा पहली बार मां बनने जा रही हैं। हाल ही में अपने बेबी बंप के साथ उन्होंने तस्वीरें शेयर कर सभी को चौंका दिया।

दिव्यांका त्रिपाठी
टीवी की सबसे पॉपुलर बहू दिव्यांका त्रिपाठी ने पिछले महीने अपनी पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। 41 साल की उम्र में दिव्यंका जुड़वा बच्चों का वेलकम करने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस खूबसूरत एहसास को फैंस के साथ शेयर किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें