Deepika Padukone Second Pregnancy: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी जिंदगी में एक बार फिर से खुशियां दस्तक देने वाली हैं। कपल हमेशा से एक ऐसा फ्यूचर चाहता रहा है, जिसके बारे में दोनों ने खुलकर बात भी की है। अपने पुराने इंटरव्यू में दीपिका जाहिर कर चुकी हैं कि वह 3 बच्चों की मां बनना चाहती हैं।
अपने पुराने इंटरव्यू में कपल ने अपनी फैमली प्लानिंग के बारे में फैंस को खुलकर बताया है। वहीं दीपिका ने कहा था कि फिल्मों से बाहर उनकी जिंदगी बच्चों के शोर गुल से भरी होनी चाहिए। उन्होंने कहा था, 'अगर मैं फिल्मों में काम नहीं कर रही होती, तो मुझे नहीं पता कि क्या कर रही होती। लेकिन मेरे आस-पास तीन छोटे-छोटे बच्चे होते, जो इधर-उधर भाग-दौड़ रहे होते। अगर फिल्मों में होती तो उन्हें अपने शूट पर साथ ले जाती। एक खुशहाल फैमली होती मेरी।
वहीं जब भी रणवीर सिंह से फैमली प्लानिंग के बारे में पूछा गया है, उन्होंने दिल जीतने वाला जवाब दिया है। उन्होंने एक बार एक्साइटेड होते हुए कहा था कि वह एक दीपिका जैसी क्यूट बेटी चाहते हैं। साथ ही यह भी बोले कि बेटियां ज्यादा अच्छी होती हैं'। दुआ के आने के बाद से रणवीर की मानों हर मुराद पुरी हो गई हो। अब वह एक बार फिर से पिता बनने वाले हैं।
बता दें दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ के सोशल मीडिया पर फोटो को शेयर किया है। फोटो में दुआ पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट स्ट्रिप पकड़े दिख रही हैं। दीपिका ने इस खूबसूरत तस्वीर को किसी भी कैप्शन के साथ नहीं शेयर किया है। उन्होंने बस नजर वाले साइन कैप्शन में शेयर किए हैं। कुछ ही मिनट पहले शेयर की गई इस तस्वीर पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं। वहीं बॉलीवुड स्टार्स जैसे परिणीति चोपड़ा, समांथा रुथ प्रभु समेत हर कोई दीपिका रणवीर को बधाई दे रहा है।
दुआ के जन्म के बाद से ही एक्ट्रेस अपने मदरहुड फेज को खुलकर जी रही हैं। कई इंटरव्यू में उन्होंने मां बनने के बाद आए बदलाव को बेहद खूबसूरत बताया था। अब एक्ट्रेस के दूसरी बार मां बनने की खबर ने उनके परिवार में फिर से खुशियां ला दी है। अब कपल अपनी जिंदगी का एक फिर से नया चैप्टर शुरू करने जा रहा है।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की का इश्क संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘रामलीला’ के सेट से शुरू हुआ था। कई साल तक डेट करने के बाद साल 2018 में कपल ने इटली में शादी कर ली थी। 2024 में दोनों ने अपनी बेटी दुआ का वेलकम किया था और अब उनकी खुशियां दोगुनी होने जा रही हैं, दुआ जल्द ही बड़ी बहन बनेगी।