Get App

Dhanshree Verma: भूत या अंधेरे से नहीं मुझे तो पॉडकास्ट से डर लगता है, पूर्व पति यजुवेंद्र चहल पर इशारों-इशारों में निकाली भड़ास

Dhanshree Verma: परिकथाओं जैसी शादी के बाद इस साल की शुरुआत में धनश्री वर्मा और यजुवेंद्र चहल के डायवोर्स से ने सबको चौंका दिया था। इसके बाद से लगातार आ रही खबरें इनके बीच की बढ़ती कड़वाहट बयां कर रही हैं। यजुवेंद्र चहल के पॉडकास्ट इंटरव्यू के बाद अब धनश्री वर्मा ने भी एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में बहुत कुछ बोला है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 20, 2025 पर 1:58 PM
Dhanshree Verma: भूत या अंधेरे से नहीं मुझे तो पॉडकास्ट से डर लगता है, पूर्व पति यजुवेंद्र चहल पर इशारों-इशारों में निकाली भड़ास
ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के पॉडकास्ट में धनश्री वर्मा ने बातो-बातों में निकाली भड़ास।

धनश्री वर्मा और यजुवेंद्र चहल की शादी किसी परिकथा जैसी थी, मगर इस साल की शुरुआत में इनके डायवोर्स की खबर ने सबको चौंका दिया। इसके बाद से लगातार आ रही खबरों से इनके बीच मौजूद कड़वाहट का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। कुछ समय पहले यजुवेंद्र चहल ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में अपने और धनश्री के रिश्ते पर खुल कर बात की थी। अब धनश्री वर्मा ने भी एक पॉडकास्ट इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी की इस बड़ी घटना पर बात की है।

2020 में दोनों ने कोरोना काल के दौरान दोनों ने शादी की थी। इनका रिश्ता लगभग साढ़े तीन साल चलने के बाद 2024 में दोनों के रास्ते अलग हो गए। इनके इस फैसले से दोनों के फैंस के बीच अटकलों और ट्रोलिंग का दौर चला। चहल ने जहां, कुछ समय पहले एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में अपने और धनश्री के रिश्ते पर चर्चा की, वहीं अब धनश्री ने भी ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे में खुलकर बात की है।

धनश्री ने बताया अपना सबसे बड़ा डर

इंटरव्यू के दौरान जब धनश्री से उनके सबसे बड़े डर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने अनपेक्षित जवाब दिया। धनश्री ने माना, ‘पता नहीं कल कौन उठ के पॉडकास्ट पर आ जाए और क्या बोल दे। शुरुआत में ही बता दूं, इससे बहुत डर है।’

सब समाचार

+ और भी पढ़ें