Get App

Aditya Dhar: 11 दिन में 14 गाने! 'धुरंधर 2' के संगीतकार शाश्वत सचदेव का हैरतअंगेज कारनामा, निर्देशक आदित्य धर ने बताया 'अनरीयल'

Aditya Dhar Praises For Shashwat Sachdeva: निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म 'धुरंधर 2' के लिए महज 11 दिनों में 14 गाने तैयार कर एक अविश्वसनीय रिकॉर्ड बनाया है। आदित्य ने शाश्वत के इस जुनून और कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए बताया कि फिल्म के संगीत को तैयार करने के लिए उनका घर 15 दिनों तक एक चलते-फिरते स्टूडियो में तब्दील हो गया था।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Apr 07, 2026 पर 12:48 PM
Aditya Dhar: 11 दिन में 14 गाने! 'धुरंधर 2' के संगीतकार शाश्वत सचदेव का हैरतअंगेज कारनामा, निर्देशक आदित्य धर ने बताया 'अनरीयल'

बॉलीवुड में जब भी किसी बड़ी फिल्म के संगीत की बात होती है, तो महीनों की मेहनत और दर्जनों सीटिंग्स का जिक्र आता है। लेकिन निर्देशक आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने इस मामले में भी इतिहास रच दिया है। फिल्म की अपार सफलता के बीच, आदित्य धर ने खुलासा किया है कि उनके संगीतकार शाश्वत सचदेव ने महज 11 दिनों के भीतर फिल्म के लिए 14 गाने तैयार कर दिए, जिसे पूरी फिल्म इंडस्ट्री 'असंभव' मान रही है।

"मेरे घर को बना दिया था स्टूडियो"

आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट साझा करते हुए शाश्वत सचदेव की इस मेहनत को सलाम किया। उन्होंने बताया कि काम के जुनून में लगभग 15 दिनों तक उनका घर, घर नहीं बल्कि एक "जीता-जागता म्यूजिक स्टूडियो" बन गया था। घर के हर कोने में संगीत की धुनें गूंज रही थीं—लिविंग रूम में कंपोजिशन हो रही थी, बेडरूम में रिकॉर्डिंग और बालकनी में गानों के बोल लिखे जा रहे थे।

आदित्य ने बताया, "शाश्वत मेरे छोटे भाई की तरह हैं। हमने 21-22 घंटे के लंबे स्ट्रेच में काम किया, जहां दिन और रात का अंतर ही खत्म हो गया था। शाश्वत की तबीयत खराब थी, वह नींद की कमी और हेल्थ समस्याओं से जूझ रहे थे, लेकिन उनका समर्पण कम नहीं हुआ।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें