Dhurandhar 2 worldwide box office collection day 12: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने पहले सप्ताह में ही दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करके शानदार शुरुआत की और दूसरे वीकेंड में भी इसकी रफ्तार कम नहीं हुई। इस स्पाई थ्रिलर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक का सबसे बेहतरीन दूसरा वीकेंड का रिकॉर्ड बनाया और विदेशों में भी अच्छी कमाई करते हुए अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में टॉप पर आ गई है।
