साल 2025 का सबसे चर्चित स्पाई-थ्रिलर ‘धुरंधर’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और आर. माधवन की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी तूफानी रफ्तार बरकरार रखी है। 11वें दिन, यानी दूसरे सोमवार को फिल्म ने नया रिकॉर्ड कायम करते हुए घरेलू बाजार में 400 करोड़ के आंकड़े की ओर तेजी से कदम बढ़ा लिए हैं। दुनिया भर में 550 करोड़ के पार पहुंचने को तैयार ये ब्लॉकबस्टर दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है।
