रणवीर सिंह की धमाकेदार फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ते हुए नई ऊंचाइयों को छू रही है। 28 दिसंबर को चौथे रविवार पर इसने ग्लोबल कलेक्शन में 1050 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, जिससे ये भारत की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। आदित्य धर के निर्देशन में बनी ये स्पाई थ्रिलर दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है।
फिल्म ने चौथे वीकेंड पर भी कमाल दिखाया। पहले किसी इंडियन फिल्म ने चौथे वीकेंड पर 30 करोड़ से ज्यादा नहीं कमाए थे, लेकिन 'धुरंधर' ने 22-24 दिसंबर को 62 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई कर दी। घरेलू स्तर पर नेट कलेक्शन 690.25 करोड़ (ग्रॉस 828.25 करोड़) पहुंच गया है। सोमवार या मंगलवार तक 700 करोड़ का घरेलू आंकड़ा पार होने की उम्मीद है, जो हिंदी सिनेमा में दूसरा ऐसा मौका होगा (पुष्पा 2 के डब्ड वर्जन के बाद) बॉलीवुड को यह दिन देखने मिलेगा। विदेशों में क्रिसमस की छुट्टियों ने जोरदार बूस्ट दिया, जहां 26 मिलियन डॉलर (लगभग 220 करोड़) की कमाई हो चुकी है। कुल मिलाकर 24 दिनों में वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1064 करोड़ हो गया।
रविवार को अकेले 30 करोड़ ग्रॉस की कमाई ने प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' (1042 करोड़) और शाहरुख खान की 'पठान' (1055 करोड़) को पछाड़ दिया। अब निशाना 'जवान' (1160 करोड़), 'KGF 2' (1215 करोड़) और 'RRR' (1230 करोड़) पर है। टॉप तीन - 'दंगल', 'बाहुबली 2' और 'पुष्पा 2' - 1700 करोड़ से ऊपर हैं, जो अभी दूर लगते हैं। फिल्म की ये रफ्तार 2025 की सबसे बड़ी हिट्स में इसे टॉप पर ला खड़ी कर रही है।
'धुरंधर' में रणवीर सिंह ने हमजा का किरदार निभाया है, जो कराची के गैंग और आतंकी नेटवर्क में घुसपैठ करता है। अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे सितारे सहकलाकार हैं। पार्ट 2 मार्च 2026 में रिलीज होगी। दर्शक थिएटर्स में ठाणे ले रहे हैं, सोशल मीडिया पर मीम्स और रिव्यूज वायरल हैं। रणवीर का ये कमबैक फैंस के लिए खुशखबरी है।
ट्रेड एक्सपर्टेस का मानना है कि फिल्म की सफलता ने बॉलीवुड को एक नई ऊर्जा दी है। लंबे समय से हिंदी सिनेमा को ऐसी ब्लॉकबस्टर की तलाश थी जो न सिर्फ घरेलू बाजार बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारतीय फिल्मों की ताकत दिखा सके। ‘धुरंधर’ ने यह काम बखूबी किया है।
रणवीर सिंह ने इस फिल्म के जरिए साबित कर दिया है कि वे सिर्फ एक स्टार नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस के असली ‘धुरंधर’ हैं। वहीं, निर्देशक आदित्य धर ने एक बार फिर दिखाया कि वे बड़े पैमाने पर कहानियों को परदे पर उतारने में माहिर हैं।