रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर भूचाल ला चुकी है। एक भी शो न चलने के बावजूद इसने ₹200 करोड़ की एडवांस बुकिंग पार कर ली, जो शाहरुख खान की 'जवान' और रणबीर कपूर की 'अनीमल' के रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली उपलब्धि है। ये आंकड़े साबित कर रहे हैं कि दर्शकों का जोश रणवीर के एक्शन अवतार के लिए बेकाबू है।
पेड प्रीव्यूज ने सबसे बड़ा जलवा दिखाया। भारत में ₹37.5 करोड़ की कमाई, जो पवन कल्याण की 'OG' के पिछले रिकॉर्ड को धूल चटा दिया। कुल 10 लाख से ज्यादा टिकट्स बिक चुके हैं, जिनमें PVR Inox और Cinepolis चेन्स ने सबसे ज्यादा योगदान दिया। मुंबई जैसे शहरों में रिक्लाइनर सीट्स ₹3100 तक पहुंच गईं। हिंदी वर्जन ने 2.9 लाख टिकट्स हथियाए, जबकि तेलुगु और तमिल डब्ड वर्जन भी ₹14 करोड़ जोड़े।
ओपनिंग डे के लिए 3.12 लाख टिकट्स बिके, ₹14.62 करोड़ ग्रॉस के साथ। तीन दिन में ये आंकड़ा ₹30 करोड़ तक पहुंच सकता है। बॉलीवुड की 2026 की सबसे बड़ी डे-1 एडवांस बुकिंग बन चुकी, जो सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को पछाड़ दिया। कुल मिलाकर भारत में ₹60 करोड़ पार हो चुके हैं और ओवरसीज से ₹120 करोड़+ का योग है। प्रभास की 'द राजा साब' का रिकॉर्ड भी खतरे में है।
सोशल मीडिया पर #Dhurandhar2 ट्रेंड कर रहा। फैंस मीम्स, फैन-एडिट्स से हंगामा मचा रहे। CBFC के 21 कट्स के बावजूद 'A' सर्टिफिकेट वाली फिल्म का हाइप कम नहीं हुआ। रणवीर, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन की स्टार कास्ट ने दर्शकों को थिएटर्स खींच लिया।
पहली 'धुरंधर' के 1000 करोड़ क्लब में एंट्री के बाद सीक्वल ने उम्मीदें दोगुनी कर दीं। एडवांस बुकिंग में 'जवान' (₹25 करोड़ प्रीमियर) और 'एनीमल' को पीछे छोड़ते हुए रणवीर ने साबित किया कि उनका 'मस्टकबिल' वाला दावा खोखला नहीं। 19 मार्च को रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर तूफान तय। क्या ये 2026 की सबसे बड़ी हिट बनेगी?
फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और इसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अहम किरदार निभा रहे हैं। खास बात यह है कि अक्षय खन्ना भी कैमियो में नजर आएंगे।
पहला भाग दिसंबर 2025 में रिलीज़ हुआ था और अब भी थिएटर्स में चल रहा है। उस फिल्म ने ₹1300 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाए थे। ऐसे में सीक्वल से उम्मीदें और भी ज्यादा हैं।
कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही ₹200 करोड़ की एडवांस बुकिंग कर भारतीय सिनेमा का नया इतिहास रच दिया है। शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि यह फिल्म पहले दिन ही ₹200 करोड़ से ज्यादा की ग्लोबल कमाई कर सकती है, जिससे यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग बन जाएगी।