Cockroach Janta Party: अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, तो आपने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बारे में ज़रूर सुना होगा। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी, इसके बाद ऑनलाइन उभरे इस मजाकिया राजनीतिक संगठन ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। डिजिटल कमेंटेटर अभिजीत दिपके द्वारा शुरू किए गए इस समूह के इंस्टाग्राम हैंडल पर 60 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं और इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। यह समूह अब एक पार्टी के रूप में काम कर रहा है और देश के युवाओं के लिए न्याय की मांग कर रहा है। इस घटनाक्रम ने मशहूर हस्तियों का भी ध्यान आकर्षित किया है।
