Get App

Dia Mirza: दीया मिर्जा ने वैभव रेखी के साथ मनाई शादी की 5वीं सालगिरह, अनसीन फोटोज के साथ कैप्शन लिखा खास

Dia Mirza: दीया मिर्जा ने अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह पर पति वैभव रेखी के लिए एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने इस खास मौके पर अपनी शादी की कुछ अनदेखी फोटोज को शेयर किया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 15, 2026 पर 11:00 PM
Dia Mirza: दीया मिर्जा ने वैभव रेखी के साथ मनाई शादी की 5वीं सालगिरह, अनसीन फोटोज के साथ कैप्शन लिखा खास
दीया मिर्जा ने वैभव रेखी के साथ मनाई शादी की 5वीं सालगिरह

Dia Mirza: अभिनेत्री दीया मिर्जा ने रविवार को अपने पति वैभव रेखी के साथ शादी की पांचवीं सालगिरह मनाते हुए उन्हें अपना 'घर' बताया। 'रहना है तेरे दिल में' की अभिनेत्री ने अपने पति वैभव रेखी के साथ शादी की पांचवीं सालगिरह पर शादी के दिन की कुछ अनसीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।

उन्होंने लिखा कि जिस रात हम मिले थे, तारे खुश हुए थे… वैभव, पांच साल का साथ, तुम ही मेरा घर हो। हमारे बच्चे और हमारा साथ बिताया जीवन ही मेरा आश्रय है। दीया ने अपने पति को उनके खास दिन की शुभकामनाएं देते हुए इमोशनल नोट शेयर किया। जैसे ही यह पोस्ट सोशल मीडिया पर पहुंची, कमेंट सेक्शन में मनोरंजन जगत की कई हस्तियों की शुभकामनाओं दीं, जिनमें बिपाशा बसु, ऋचा चड्ढा, पत्रलेखा, रिद्धिमा कपूर, करिश्मा तन्ना और अन्य शामिल थीं।

आपको बता दें कि दीया ने 15 फरवरी, 2021 को व्यवसायी और निवेश बैंकर वैभव रेखी से शादी की थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद, उसी साल मई में उनके बेटे अव्यान का जन्म हुआ और वे माता-पिता बन गए थे। वैभव से शादी से पहले, दीया की शादी साहिल संघा से हुई थी। हालांकि, दोनों ने 2019 में आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें