Get App

Nagarjuna: क्या नागार्जुन ने धुरंधर में अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत का ठुकराया था ऑफर? एक्टर ने रूमर्ड पर किया रिएक्ट

Nagarjuna: नागार्जुन ने आखिरकार उन अफवाहों पर रिएक्ट किया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि उन्होंने सुपरहिट स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत की भूमिका के ऑफर को ठुकरा दिया था।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 15, 2026 पर 1:00 PM
Nagarjuna: क्या नागार्जुन ने धुरंधर में अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत का ठुकराया था ऑफर? एक्टर ने रूमर्ड पर किया रिएक्ट
क्या नागार्जुन ने धुरंधर में अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत का ठुकराया था ऑफर?

Nagarjuna: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में गैंगस्टर रहमान डकैत के दमदार किरदार के लिए अभिनेता अक्षय खन्ना की खूब तारीफ हो रही है। हालांकि, हाल ही में अफवाहें उड़ी थीं कि अक्षय को यह भूमिका मिलने से पहले निर्माता ने नागार्जुन को इस रोल के लिए अप्रोच किया था। अब नागार्जुन ने इस चर्चा पर अपना रिएक्ट किया है।

हाल ही में बॉलीवुड हंगामा के साथ एक बातचीत के दौरान, नागार्जुन ने उन अफवाहों पर सफाई दी, जिनमें दावा किया जा रहा था कि उन्होंने जासूसी थ्रिलर फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत की भूमिका को ठुकरा दिया था।

अक्षय द्वारा उनकी जगह लेने की अफवाहों का खंडन करते हुए नागार्जुन ने कहा, “बिल्कुल नहीं। मुझे यह भूमिका ऑफर नहीं की गई थी, हालांकि मेरी इच्छा थी कि मुझे ऑफर की जाती… धुरंधर एक शानदार फिल्म है… आदित्य धर का निर्देशन वाकई लाजवाब है। मुझे उनकी पिछली फिल्म उरी भी बहुत पसंद आई थी! फिल्म में सभी कलाकारों का अभिनय बेहतरीन था, और अक्षय खन्ना तो कमाल के थे… सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है! उन्हें एक और ब्लॉकबस्टर की शुभकामनाएं।”

धुरंधर में अक्षय के अभिनय की खूब तारीफ हुई। फिल्म में उन्होंने खूंखार पाकिस्तानी गैंगस्टर रहमान डकैत का किरदार निभाया था। कई दर्शकों ने कहा कि अक्षय ने अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया, और फिल्म में फ्लिपराची के गाने फाला पर उनकी वायरल डांस एंट्री को तो कई लोग दीवाने हो गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें