Diljit Dosanjh: होम्बले फिल्म्स की फिल्म 'कंतारा: चैप्टर 1' इस साल की सबसे ज्यादा इंतज़ार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। यह बिना किसी शक सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्म है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है, तब से चर्चाएं जोरो पर है। फिल्म को लेकर बढ़ती हुई उत्सुकता के बीच, अब एक ओर दिलचस्प अपडेट सामने आया है, जिसके मुताबिक फिल्म में जाने माने सिंगर दिलजीत दोसांझ एक गाने को अपनी आवाज से सजाने वाले हैं।
