Disha Patani Dating Rumours: टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप के बाद दिशा की नई लव स्टोरी, इस पंजाबी सिंगर संग वायरल हुआ वीडियो

Disha Patani Dating Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब खबर है कि दिशा की जिंदगी में फिर प्यार ने दस्तक दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिशा इस समय पंजाबी सिंगर तलविंदर को डेट कर रही हैं। हाल ही में दोनों को नुपुर सेनन की शादी में हाथों में हाथ डाले देखा गया

अपडेटेड Jan 13, 2026 पर 10:33 AM
Story continues below Advertisement
Disha Patani Dating Rumours: कुछ दिनों पहले दिशा पाटनी गोवा में अरशद वारसी के साथ स्पॉट हुई थीं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बजाय पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उनके फैंस हमेशा उनकी लव लाइफ के हर अपडेट के लिए बेहद उत्साहित रहते हैं और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा खूब होती है। अब खबरें सामने आ रही हैं कि दिशा की जिंदगी में प्यार ने फिर दस्तक दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिशा इस समय पंजाबी सिंगर तलविंदर को डेट कर रही हैं। हाल ही में कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन की शादी में दिशा और तलविंदर को साथ में देखा गया था।

वीडियो में दोनों हाथों में हाथ डाले नजर आए, जिससे फैंस में ये कयास और तेज हो गया कि दोनों के बीच रोमांस की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि, दिशा और तलविंदर ने अभी तक अपने रिश्ते को पब्लिकली ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन फैंस इस जोड़ी के बारे में काफी उत्साहित और जिज्ञासु हैं।

नुपुर सेनन की शादी में साथ में नजर आए


हाल ही में दिशा पाटनी कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन की शादी में शामिल होने उदयपुर गई थीं। शादी के दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिशा और तलविंदर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर मौनी रॉय के पति सूरज नांबियर से बातचीत करते नजर आए। शादी के बाद दोनों को उदयपुर एयरपोर्ट पर भी एक साथ देखा गया, जब वे मुंबई लौट रहे थे। तलविंदर ने अपने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था।

मिस्ट्री बॉय का कनेक्शन

कुछ दिनों पहले दिशा पाटनी गोवा में अरशद वारसी के साथ स्पॉट हुई थीं। इस दौरान वो कार में पीछे मिस्ट्री मैन के साथ बैठी थीं, जिसका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था। अब फैंस का मानना है कि वही मिस्ट्री मैन तलविंदर ही थे, और शादी के वीडियो के बाद लगता है कि दोनों वास्तव में डेट कर रहे हैं।

टाइगर श्रॉफ के बाद नई शुरुआत?

दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ पहले रिलेशन में थे। इस कपल के बारे में फैंस खूब चर्चा करते थे। हालांकि, उन्होंने कभी अपने रिश्ते को पब्लिकली ऑफिशियल नहीं किया और ब्रेकअप के बारे में भी ज्यादा खुलासा नहीं किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये दोनों 2022 में अलग हो गए थे। अब फैंस के लिए दिशा की जिंदगी में नया प्यार फिर से चर्चा का विषय बन गया है।

Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने खारिज की अफवाहें, एक्स वाइफ धनश्री के साथ 'द 50' में नहीं होंगे शामिल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।