Shehnaaz Gill: शहनाज गिल के ‘बेवफाई’ वाले बयान पर भड़के फैंस, यूजर्स बोले– ‘चीटिंग को नॉर्मल मत करो’

Shehnaaz Gill: बिग बॉस 13 से चर्चा में आईं शहनाज गिल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी एक पुरानी इंटरव्यू क्लिप है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

अपडेटेड Feb 08, 2026 पर 4:36 PM
Story continues below Advertisement

बिग बास की स्टार शहनाज गिल एक बार फिर अपने बेबाक बयान से सुर्खियों में हैं। पुराने इंटरव्यू का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने रिलेशनशिप में बेवफाई को हल्का करने जैसी बात कही। नेटीजन्स ने इसे चीटिंग को जस्टिफाई करने वाला बताया और जोरदार ट्रोलिंग शुरू कर दी।

वायरल वीडियो का पूरा मामला

वीडियो में शहनाज से पार्टनर के धोखे पर सवाल पूछा जाता है। वे कहती नजर आ रही हैं, "उसे जो करना है करने दो। बाहर जाना चाहे तो जाने दो, गर्लफ्रेंड बना ले तो बना ले। थोड़े दिनों के लिए तो छोड़ दो। सबको अपनी ज़िंदगी जीने का हक़ है। मैं तो तेरे साथ हूं, जा जी ले... देखते हैं क्या होता है।" उनका कहना था कि इंसान का दिल होता है, चाहे शैतान ही क्यों न हो। शायद वो दर्द महसूस कर पछताएगा।

ये पहली बार नहीं जब शहनाज ने प्यार के कड़वे सच खोले। नवंबर 2025 में उन्होंने कबूल किया था कि उन्होंने खुद एक्स-बॉयफ्रेंड को धोखा दिया क्योंकि अपेक्षाएं पूरी न हुईं। "मैं सिर्फ देती ही रहूं, ये नहीं चल सकता। गिव एंड टेक जरूरी है," उन्होंने कहा। वे चाहती हैं पार्टनर सम्मान दे, स्पेस दे, आर्थिक रूप से बराबर हो और साथ घूमे-फिरे। शादी पर भी उनकी राय मिली-जुली है।


नेटीजन्स की आग उगलती प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया। एक यूज़र ने लिखा, "चीटिंग को नॉर्मलाइज़ करना बंद करो!" दूसरे ने तंज कसा, "यही वजह है रिश्ते टूटते हैं।" "बनाने दो उसे गर्लफ्रेंड" वाली लाइन पर सबसे ज़्यादा गुस्सा। कईयों को लगा ये ट्रस्ट को कमजोर करता है। कुछ फैंस ने बचाव किया कि वो चीटिंग को सही नहीं ठहरा रही, बल्कि रियलिटी बता रही हैं।

शहनाज़ का सफर दिलचस्प है पंजाब से बिग बास, फिर बॉलीवुड में एंट्री हुई। वे अक्सर टूटे दिल की बात करती रहीं। ये क्लिप 2026 की शुरुआत का है, जो उनकी मैच्योर सोच दिखाता है जहर भरे रिश्तों से बेहतर सेल्फ-ग्रोथ है। ट्रोलिंग के बीच सवाल उठे कि सेलेब्स के बयान रिलेशनशिप नॉर्म्स कैसे प्रभावित करते हैं।

Woman is the enemy of woman !

1. Its the IV after her movie Ikk Kudi which is woman centric based on Marriage.

2. Question was how to SUSTAIN a relationship after marriage not before.

3. She asked people to know each other at least for 3 Yrs before marrying!#ShehnaazGill pic.twitter.com/9oKkL3okWh

— 「

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।