Get App

Vijay Verma के 40वें जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ नए प्रोजेक्ट का होगा एलान!

Vijay Verma : अभिनेता विजय वर्मा अपने 40वें जन्मदिन पर एक बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा कर सकते हैं, जिसमें उनके एक्सेल एंटरटेन के साथ काम करने की चर्चा है। इसके साथ ही वह जल्द ही वेब सीरीज 'मटका किंग' में नजर आएंगे, जो 1960 के दशक के मुंबई में जुए के अवैध कारोबार की कहानी पर आधारित है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Mar 28, 2026 पर 6:35 PM
Vijay Verma के 40वें जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ नए प्रोजेक्ट का होगा एलान!

भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिभाशाली और 'वर्सेटाइल' अभिनेताओं में शुमार विजय वर्मा रविवार, 29 मार्च 2026 को अपना 40वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। 'पिंक', 'गली बॉय' और 'मिर्जापुर' जैसी फिल्मों व सीरीज में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके विजय के लिए यह जन्मदिन बेहद खास होने वाला है। चर्चा है कि इस खास मौके पर उनके अगले बड़े प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा की जाएगी, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

जन्मदिन पर होगा बड़ा धमाका

इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के अनुसार, विजय वर्मा के अगले प्रोजेक्ट के मेकर्स उनके जन्मदिन को और भी यादगार बनाने की तैयारी में हैं। हाल ही में उन्हें 'गुस्ताख इश्क' में एक लवर बॉय के रूप में देखा गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब उनके अगले किरदार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। सूत्रों का कहना है कि यह घोषणा उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म या सीरीज की हो सकती है।

एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ नई जुगलबंदी

विजय वर्मा ने कुछ समय पहले खुद सोशल मीडिया पर एक हिंट दिया था कि वह एक्सेल एंटरटेनमेंट फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी के साथ काम करने जा रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक कार्ड की तस्वीर साझा की थी, जो उन्हें एक्सेल मूवीज की ओर से मिला था। हालांकि उन्होंने प्रोजेक्ट का नाम गुप्त रखा था, लेकिन कैप्शन में अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा था कि वह इस नई यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें