Get App

Wheel of Fortune Finale: 'मेरे पास तेरी गर्लफ्रेंड की लंबी लिस्ट है', शो में पहुंची फराह खान ने लिए अक्षय कुमार के मजे

Wheel of Fortune Finale: अक्षय कुमार का रियलिटी गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून ’ का फिनाले जल्द होने वाला है। हाल ही में शो का प्रोमो सामने आया, जिनमें फराह खान अक्षय कुमार के मजे लेती नजर आईं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 27, 2026 पर 11:29 AM
Wheel of Fortune Finale:  'मेरे पास तेरी गर्लफ्रेंड की लंबी लिस्ट है',  शो में पहुंची फराह खान ने लिए अक्षय कुमार के मजे
फराह, अक्षय के शो में मौजूद कई स्पॉन्सर्स को लेकर उनकी टांग खींचती हैं। इस पर अक्षय कहते हैं, 'प्लीज नजर मत लगाओ,' और मजाक में पूछते हैं कि क्या उन्होंने कभी फराह की यूट्यूब कमाई पर अपनी नजर डाली है।

Wheel of Fortune Finale: अक्षय कुमार के शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। 65 एपिसोड्स के बाद यह रियलिटी गेम शो अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। वहीं हाल ही में शो का प्रोमो सामने आया हैं, जिसमें फराह खान, भूमि पेडनेकर और जैकलीन फर्नांडिस नजर आ रही हैं। वहीं प्रोमो में अक्षय और फराह धमाल मचाते दिख रहे हैं।

व्हील ऑफ फॉर्च्यून का प्रोमो में फराह खान अक्षय को कूकर गिफ्ट करती दिखने वाली हैं। कोरियोग्राफर कहती हैं, 'मैं आपके लिए वही चीज लेकर आई हूं, जो आपको पसंद है। फिर कूकर जैसे ही खुलता है उसमें नोट भरे हैं। फराह मजाक-मजाक में कुछ नोट अक्षय के मुंह में भी डालती दिखती हैं।

फराह, अक्षय के शो में मौजूद कई स्पॉन्सर्स को लेकर उनकी टांग खींचती हैं। इस पर अक्षय कहते हैं, 'प्लीज नजर मत लगाओ,' और मजाक में पूछते हैं कि क्या उन्होंने कभी फराह की यूट्यूब कमाई पर अपनी नजर डाली है। बता दें, फराह खान पहले भी बता चुकी हैं कि उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल से उतनी कमाई कर डाली है, जितनी अपनी फिल्मों 'मैं हूं ना' से लेकर 'हैप्पी न्यू ईयर' तक से भी नहीं कर पाई थी।

View this post on Instagram

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें