Get App

क्या रणवीर सिंह की जगह Don 3 में नजर आएंगे ऋतिक रोशन? सामने आया बड़ा अपडेट

फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 को लेकर चर्चा तेज है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह के फिल्म छोड़ दी हैं, हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच खबर है कि फरहान अख्तर नए लीड एक्टर की तलाश में हैं। इंडस्ट्री का ये बड़ा एक्टर नया डॉन बन सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 30, 2025 पर 7:22 PM
क्या रणवीर सिंह की जगह Don 3 में नजर आएंगे ऋतिक रोशन? सामने आया बड़ा अपडेट
डॉन 3 के मेकर्स फिल्म को लीड करने के लिए परफेक्ट स्टार की तलाश में हैं

फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'डॉन 3' इस समय काफी सुर्खियों में है। पिछले काफी दिनों से चर्चा है कि रणवीर सिंह के 'डॉन 3' छोड़ दी है। हालांकि, इस पर अभी तक रणवीर सिंह और फिल्म से जुड़ी प्रोडक्शन टीम की तरफ कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं अब खबर ये भी आ रही कि फरहान अख्तर ने फिल्म के लिए नए लीड एक्टर की तलाश शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के मेकर्स ने 'डॉन 3' में ऋतिक रोशन को अप्रोच कर सकते हैं।

'डॉन 3' में नजर आएंगे ऋतिक

फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, 'डॉन 3 के मेकर्स फिल्म को लीड करने के लिए परफेक्ट स्टार की तलाश में हैं और इस रेस में ऋतिक रोशन का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि, ये बातचीत अभी शुरुआती दौर में है और फिलहाल इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।" अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ऋतिक इस फिल्म का हिस्सा बनते हैं या नहीं। बता दें डॉन 2 में ऋतिक ने एक छोटा सा कैमियो किया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, "डॉन 3 के मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म के लिए ऐसा एक्टर चुना जाए जो दर्शकों के बीच पहले से जाना-पहचाना हो और जिसका काम भी दमदार रहा हो। इसकी वजह यह है कि तीसरी फिल्म में लीड करने वाला अभिनेता शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन की उस यादगार विरासत को आगे बढ़ाएगा, जिन्होंने पहले डॉन का किरदार निभाकर इसे आइकॉनिक बनाया है।"

रणवीर सिंह ने क्यों छोड़ी फिल्म

जब यह खबर सामने आई कि रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर डॉन 3 से दूरी बना ली है, तो इसके पीछे कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईंकुछ लोगों का मानना था कि यह फैसला उन्होंने धुरंधर की सफलता के बाद लिया, जबकि इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि रणवीर का फिल्म से हटना मेकर्स के साथ कुछ मांगों को लेकर मतभेद की वजह से हुआहालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें