पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। दिलजीत का नाम आज भारतीय संगीत और सिनेमा की दुनिया में सबसे बड़े सितारों में शुमार है। लेकिन उनकी यात्रा बेहद प्रेरणादायक रही है गुरुद्वारे में कीर्तन गाने वाले एक साधारण लड़के से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाले ग्लोबल स्टार बनने तक।
