Get App

Year Ender 2025: द फैमिली मैन 3 से स्ट्रेंजर थिंग्स 5 तक, OTT के लिए धमाकेदार रहा ये साल

Year Ender 2025: 2025 में OTT वर्ल्ड में बवाल मचाने वाली ये मोस्ट अवेटेड सीरीज आईं, जिनके फैंस साल भर तड़पे रहे। स्क्विड गेम सीजन 3 से लेकर दिल्ली क्राइम 3 तक, हर शो ने रिकॉर्ड्स तोड़े और दर्शकों को स्क्रीन से चिपका दिया। लंबे वेट के बाद इनका धमाल देखकर फैंस खुशी से झूम उठे।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Dec 20, 2025 पर 9:28 PM
Year Ender 2025: द फैमिली मैन 3 से स्ट्रेंजर थिंग्स 5 तक, OTT के लिए धमाकेदार रहा ये साल

साल 2025 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए बेहद खास रहा। इस साल कई बहुप्रतीक्षित सीरीज ने दर्शकों को बांधे रखा और सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में रहीं। भारतीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों कंटेंट ने दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट दिया। आइए जानते हैं उन शोज के बारे में जिनका इंतजार पूरे साल किया गया और जिन्होंने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया।

द फैमिली मैन 3

मनोज बाजपेयी एक बार फिर श्रीकांत तिवारी के किरदार में लौटे। इस बार कहानी और भी बड़े भू-राजनीतिक मुद्दों पर केंद्रित रही, जहां श्रीकांत को घरेलू जिम्मेदारियों और अंतरराष्ट्रीय खतरों के बीच संतुलन बनाना पड़ा। शारिब हाशमी और प्रियामणि ने भी अपनी भूमिकाओं से सीरीज को मजबूती दी।

दिल्ली क्राइम 3

शेफाली शाह ने फिर से डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी का किरदार निभाया। इस सीजन में दिल्ली पुलिस को एक नए और जटिल केस का सामना करना पड़ा। रसिका दुग्गल और राजेश तैलंग ने भी दमदार परफॉर्मेंस दी। शो ने एक बार फिर रियलिस्टिक टोन और इमोशनल गहराई से दर्शकों को प्रभावित किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें