Golden Globes 2026: जेनिफर लॉरेंस, माइली साइरस और ब्लैकपिंक की लिसा ने लूटे सबके दिल, चेक करें विनर्स की पूरी लिस्ट

Golden Globes 2026: हॉलीवुड का प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 लॉस एंजेलिस में शुरू हो चुका है। बेवर्ली हिल्स के रेड कार्पेट पर सितारों का जमावड़ा और फैशन का जलवा देखने लायक था। माइली साइरस ने बॉस लेडी लुक में और जेनिफर लॉरेंस ने अपने बोल्ड अंदाज में सबका ध्यान खींचा

अपडेटेड Jan 12, 2026 पर 10:22 AM
Story continues below Advertisement
Golden Globes 2026: जेनिफर लॉरेंस ने गिवेंची का फूलों वाला नेकेड गाउन पहनकर सबका ध्यान खींचा।

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन लॉस एंजेलिस में बड़े धूमधाम से किया गया, जिसमें हॉलीवुड की प्रमुख हस्तियों ने हिस्सा लिया। ये फंक्शन हर साल फिल्मों और टीवी सीरीज को सम्मानित करता है, जिन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग, दमदार कहानी और मनोरंजक स्टोरीटेलिंग से दर्शकों का दिल जीता। इस बार का इवेंट बेवर्ली हिल्टन होटल, कैलिफोर्निया में आयोजित हुआ, जहां रेड कार्पेट पर सितारों की चमक-धमक और ग्लैमर ने माहौल को और शानदार बना दिया। कॉमेडियन निक्की ग्लेजर ने लगातार दूसरे साल इस अवॉर्ड शो को होस्ट किया और अपनी मजेदार एंकरिंग से दर्शकों को हंसाया और मनोरंजन किया।

इस प्रेस्टिजियस अवॉर्ड समारोह में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की और विजेताओं को अवॉर्ड्स देकर उनके योगदान को सम्मानित किया। इस शानदार शाम ने हॉलीवुड के ग्लैमर और प्रतिभा का जश्न फिर एक बार पूरे विश्व के सामने पेश किया।

कम उम्र में रिकॉर्ड बनाने वाले ओवन कूपर


16 साल के ओवन कूपर ने टीवी ड्रामा सीरीज Adolescence के लिए बेस्ट मेल एक्टर का गोल्डन ग्लोब जीता। ये उनका पहला गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड है और उन्होंने सबसे कम उम्र में जीत का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले ये रिकॉर्ड क्रिस कोलफर के नाम था, जिन्होंने 20 साल की उम्र में ये अवॉर्ड जीता था। स्टेज पर खड़े होकर ओवन ने कहा, “ह मेरे लिए और मेरे परिवार के लिए अविश्वसनीय अनुभव है।”

गोल्डन ग्लोब्स 2026 के प्रमुख विनर्स

इस साल के अवॉर्ड्स में कई बड़ी फिल्में और टीवी सीरीज़ विजेता बनीं। प्रमुख अवॉर्ड्स इस प्रकार हैं:

  • बेस्ट फीमेल सपोर्टिंग एक्ट्रेस: टेयाना टेलर, One Battle After Another
  • बेस्ट मेल सपोर्टिंग एक्टर: स्टेलन स्कार्सगार्ड, Sentimental Value
  • बेस्ट मेल एक्टर (टीवी सीरीज): नोआ वायले, The Pit
  • बेस्ट फीमेल एक्टर (टीवी म्यूजिकल/कॉमेडी): जीन स्मार्ट, Hacks
  • बेस्ट मेल एक्टर (टीवी ड्रामा): ओवन कूपर, Adolescence
  • बेस्ट डायरेक्टर: पॉल थॉमस एंडरसन, One Battle After Another
  • बेस्ट एनिमेटेड फिल्म: के-पॉप, Demon Hunters

रेड कार्पेट पर सितारों का ग्लैमर

इस साल गोल्डन ग्लोब्स के रेड कार्पेट पर सितारों की चमक देखने लायक थी। जेनिफर लॉरेंस ने गिवेंची का फूलों वाला नेकेड गाउन पहनकर सबका ध्यान खींचा। माइली साइरस सेंट लॉरेंट की ब्लैक ड्रेस में बॉस लेडी लुक में नजर आईं। ब्लैकपिंक की लिसा सेमी-शीयर ब्लैक ड्रेस में कहर ढाती दिखीं। लियोनार्डो डिकैप्रियो ने क्लासिक टेलर्ड सूट पहना और एमिली ब्लंट ने लुई विटन की कस्टम व्हाइट ड्रेस में अद्भुत अंदाज दिखाया। केट हडसन और एम्मा स्टोन के स्टाइल ने भी फैशन की महफिल को चार चांद लगा दिए।

अवॉर्ड्स और फैंस की खुशियां

इस इवेंट में न केवल विजेताओं को सम्मानित किया गया, बल्कि फैंस ने भी स्टार्स के लुक और स्टाइल का जमकर आनंद लिया। ओवन कूपर की जीत और रेड कार्पेट पर सितारों के ग्लैमरस लुक ने इस शाम को यादगार बना दिया। गोल्डन ग्लोब्स 2026 ने एक बार फिर हॉलीवुड के सितारों की प्रतिभा और फैशन का जश्न मनाया।

Golden Globes 2026: निक जोनस के साथ ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करती नजर आईं देसी गर्ल, साथ दिखीं ब्लैकपिंक की ला लिसा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।