गोविंदा का नाम आते ही 90s की डांस-कॉमेडी की याद ताजा हो जाती है, लेकिन उनका बेटा यशवर्धन आहूजा एक अलग ही सफर शुरू करने जा रहा है। साजिद खान अपनी नई फिल्म 'हंड्रेड' से यशवर्धन को लीड हीरो के रूप में लॉन्च कर रहे हैं। ये खबर बॉलीवुड के लिए बड़ा सरप्राइज है, खासकर क्योंकि साजिद का नया प्रोजेक्ट उनकी पुरानी कॉमेडी वाली इमेज से बिल्कुल अलग हॉरर जॉनर में रहेगा।
फिल्म सिटी, मुंबई में 23 जनवरी को बसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त पर शूटिंग शुरू हुई। यशवर्धन के अपोजिट 'लापता लेडीज' फेम नितांशी गोयल होंगी, जिन्होंने फिल्मफेयर और आईफा जैसे अवॉर्ड्स जीते हैं। गोविंदा-सुनीता आहूजा के लाडले बेटे ने कभी पापा से करियर की मदद नहीं मांगी। सुनीता ने बताया कि यश ने खुद से स्ट्रगल चुना, गोविंदा ने भी दखल नहीं दिया। अब साजिद के साथ ये जोड़ी फ्रेश केमिस्ट्री लाएगी। रोमांस, सस्पेंस और डर का अनोखा मिश्रण होने वाला है।
फिल्म गिल्टी बाय एसोसिएशन मीडिया के अमर बुटाला प्रोड्यूस कर रहे, जिन्होंने 'बजरंगी भाईजान', 'मिशन मंगल' जैसे हिट्स दिए हैं। एकता कपूर-शोभा कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स भी सपोर्ट में हैं। हाई प्रोडक्शन वैल्यू से उम्मीदें बढ़ रही हैं। गोविंदा फैंस बेटे को स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब है।
फिल्म ‘हंड्रेड’ को लेकर साजिद खान का कहना है कि यशवर्धन में स्टार बनने की पूरी क्षमता है। उन्होंने बताया कि यशवर्धन का स्क्रीन प्रेजेंस और मेहनत उन्हें खास बनाती है। वहीं गोविंदा और सुनीता के लिए यह पल बेहद भावुक है। गोविंदा ने कहा कि उन्होंने हमेशा चाहा कि बेटा अपनी पहचान खुद बनाए और अब यह शुरुआत उनके लिए गर्व का क्षण है।
सोशल मीडिया पर यह खबर आते ही फैंस ने यशवर्धन को शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। कई लोगों ने लिखा कि वे गोविंदा के बेटे को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। वहीं कुछ ने यह भी कहा कि यशवर्धन को अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाना होगा, जो आसान नहीं है।