Get App

Gustaakh Ishq OTT Release: गुस्ताख इश्क डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, जानिए कब और कहां देखें ये रोमांटिक ड्रामा

Gustaakh Ishq OTT Release: 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ अब डिजिटल रिलीज के लिए तैयार है। थिएटर के बाद अब दर्शक विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की इस फिल्म को ओटीटी पर देख सकेंगे। जानिए कब और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी यह फिल्म

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 13, 2026 पर 1:56 PM
Gustaakh Ishq OTT Release: गुस्ताख इश्क डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, जानिए कब और कहां देखें ये रोमांटिक ड्रामा
Gustaakh Ishq OTT Release: फिल्म में विजय वर्मा पहली बार नेगेटिव इमेज से हटकर एक सच्चे लवर बॉय के रूप में नजर आते हैं।

विभु पुरी के निर्देशन में बनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ पहले ही अपनी अलग कहानी और अंदाज को लेकर चर्चा में रही है। गोवा में आयोजित 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के गाला प्रीमियर सेक्शन में इसकी पहली झलक दिखाई गई थी, जिसके बाद 28 नवंबर 2025 को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई। थिएटर में रिलीज के दौरान फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन एक बात पर लगभग सभी की सहमति रही—विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की एक्टिंग ने दिल जीत लिया।

अब सिनेमाघरों के बाद, लंबे इंतजार के बाद यह फिल्म OTT पर रिलीज होने जा रही है, जिससे उन दर्शकों को भी इसे देखने का मौका मिलेगा जो इसे बड़े पर्दे पर मिस कर चुके थे। रोमांस, इमोशन और पुराने जमाने की मोहब्बत की खुशबू लिए ‘गुस्ताख इश्क’ अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी किस्मत आजमाने को तैयार है।

क्या है ‘गुस्ताख इश्क’ की कहानी?

कहानी पुरानी दिल्ली के दरियागंज में रहने वाले नवाबुद्दीन सैफुद्दीन रहमान के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मां और छोटे भाई के साथ गरीबी में जिंदगी गुजारता है। परिवार की जिम्मेदारियों के बीच वह अपने दिवंगत पिता की बंद पड़ी प्रिंटिंग प्रेस को दोबारा शुरू करने का सपना देखता है। इसी सफर में पंजाब जाकर उसकी जिंदगी में प्यार की एंट्री होती है, जो कहानी को नया मोड़ देती है।

पुराने जमाने का इश्क और नई सोच

सब समाचार

+ और भी पढ़ें