पाकिस्तानी टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की चमकती सितारा हानिया आमिर एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। 12 फरवरी 2026 को उनका जन्मदिन था, और उसी दिन वायरल हुआ एक वीडियो जिसमें वो दुल्हन के लिबास में नाचती नजर आ रही हैं, साथ में उनका कथित एक्स-बॉयफ्रेंड और सिंगर आसिम अजहर भी दिख रहे हैं। फैंस तो दीवाने हो गए, सोचने लगे कि क्या ये असली शादी है? लेकिन हानिया ने जल्द ही सफाई दी कि ये सिर्फ उनका बर्थडे सरप्राइज था। यह वीडियो न सिर्फ उनकी केमिस्ट्री दिखाता है, बल्कि अफवाहों का बाजार भी गरम कर गया।
