Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा को दिया वेलेंटाइन सरप्राइज, गर्लफ्रेंड के नाम का बनवाया टैटू

Hardik Pandya: वेलेंटाइन डे पर भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने रिश्ते को एक खास अंदाज़ में सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के लिए एक अनोखा तोहफा चुना।

अपडेटेड Feb 14, 2026 पर 9:14 PM
Story continues below Advertisement

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने वैलेंटाइन डे से पहले अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के लिए अनोखा तोहफा दिया। रात 2 बजे Aliens Tattoo स्टूडियो पहुंचकर उन्होंने महीका के नाम का 'M' अक्षर दो तेंदुओं के डिजाइन में उकेरवा लिया। यह टैटू न सिर्फ प्यार का प्रतीक है, बल्कि कपल की ताकत को भी दर्शाता है।

टैटू की अनोखी डिजाइन स्टोरी

स्टूडियो के फाउंडर सनी भानुशाली ने बताया कि हार्दिक ने शुरू में सिर्फ नेक पर 'M' चाहा था, लेकिन बातचीत में आइडिया बदला। एक तेंदुआ बोल्ड और रियलिस्टिक है, जो हार्दिक की ताकत दिखाता है। दूसरा लाइनवर्क से बना है, जिसमें माहिका का 'M' छिपा है। यह डिजाइन कपल के रिश्ते को बयां करता है। आर्टिस्ट तुषार मारने, सिद्धेश गावड़े और देवेंद्र पलाव ने मिलकर इसे परफेक्ट बनाया। हार्दिक ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा कि महीका ने उनकी जिंदगी बदली।

माहिका का प्यार भरा जवाब

वैलेंटाइन से पहले ही माहिका ने हार्दिक को गुलाबों का बड़ा गुलदस्ता दिया, जिसमें नोट था- "मैन ऑफ द मैच ऑफ माय लाइफ!" हार्दिक ने इसे स्टोरी पर पोस्ट किया। कपल ने 2025 में डेटिंग शुरू की, नताशा स्टैंकोविक से अलगाव के बाद। अक्टूबर 2025 में रिश्ता ऑफिशियल हुआ। हार्दिक ने कहा, "चोटों से उबरने में महीका का साथ सबसे बड़ा सहारा।"


क्रिकेट और प्यार का बैलेंस

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले यह गिफ्ट हार्दिक का मूड हाई कर रहा। T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी में व्यस्त हार्दिक का यह रोमांटिक कदम फैंस को पसंद आया। सोशल मीडिया पर #HardikMahika ट्रेंड कर रहा। नताशा के साथ डिवोर्स के बाद यह नई शुरुआत लग रही। हार्दिक और महीका 2025 से रिलेशनशिप में हैं और अक्सर साथ देखे जाते हैं। यह टैटू उनके रिश्ते को और मज़बूत करता है और यह दिखाता है कि हार्दिक अपने प्यार को कितनी शिद्दत से जीते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।