बॉलीवुड में बाहरी कलाकारों के लिए अपनी जगह बनाना कभी आसान नहीं रहा, लेकिन जब मेहनत और किस्मत का मेल होता है, तो फर्श से अर्श तक का सफर मुमकिन हो जाता है। अभिनेता हर्षवर्धन राणे की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। हाल ही में अपनी फिल्म 'सनम तेरी कसम' के दोबारा रिलीज होने पर चर्चा में आए हर्षवर्धन अब अपनी अगली बड़ी फिल्म 'Force 3'की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट साझा किया है, जिसने उनके प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।
