Get App

Udne Ki Aasha: अमृतसर में नया ट्विस्ट! ‘उड़ने की आशा’ में सिमरन की एंट्री से हिली सचिन-साइली की दुनिया

Udne Ki Aasha: स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'उड़ने की आशा' में हिमांशी पाराशर की एंट्री ने कहानी में नया मोड़ ला दिया है। साइली-सचिन के रिश्ते में आ सकता है तूफान...

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 20, 2026 पर 2:56 PM
Udne Ki Aasha: अमृतसर में नया ट्विस्ट! ‘उड़ने की आशा’ में सिमरन की एंट्री से हिली सचिन-साइली की दुनिया
‘उड़ने की आशा’ में सिमरन की एंट्री से हिली सचिन-साइली की दुनिया

Udne Ki Aasha: स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'उड़ने की आशा' में हिमांशी पाराशर की सिमरन के रूप में एंट्री होने वाली है। उनकी एंट्री कहानी में एक बड़ा मोड़ लेकर आनेवाली है। अमृतसर के खूबसूरत बैकड्रॉप पर आधारित इस कहानी में अब एक इमोशनल टर्न देखने को मिलेगा, जहां सचिन (कंवर ढिल्लों) शहर में एक ड्राइवर के तौर पर काम करता नजर आ रहा है। वहीं, साइली (नेहा हरसोरा) भी अमृतसर पहुंचती है, लेकिन उसे आनेवाले बदलावों का जरा भी अंदाजा नहीं है।

इस सब के पीछे एक गहरी उथल-पुथल छिपी है। सचिन अपने दिल में एक बड़ा दुख लेकर काम पर निकल गया है, क्योंकि उसे यकीन है कि साइली ने उसे धोखा दिया है और उसका भरोसा तोड़ा है। आमने-सामने बात करने के बजाय उसने दूरी बनाना बेहतर समझा और अपना दर्द काम में भुलाने की उम्मीद लिए वह अमृतसर चला गया।

उससे बेखबर, साइली भी उसी शहर पहुंच जाती है, इस इरादे के साथ कि वह सचिन का टूटा हुआ दिल जोड़ेगी और उन गलतफहमियों को दूर करेगी जिन्होंने उन्हें अलग कर दिया है। इसी इमोशनल सफर के दौरान, सचिन की मुलाकात सिमरन (हिमांशी पाराशर) से होती है।

अपने किरदार सिमरन के बारे में बात करते हुए हिमांशी पाराशर ने कहा, "जब मुझे 'उड़ने की आशा' में इस स्पेशल अपीयरेंस के लिए पूछा गया, तो वैसे तो मैं कैमियो रोल करना ज्यादा पसंद नहीं करती, लेकिन यह किरदार पंजाबी है और रंगों व जिंदगी से भरपूर है, इसलिए मैं इसे छोड़ना नहीं चाहती थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें