होली रंगों, उमंग और बेफिक्र मस्ती का ऐसा त्योहार है, जो हर साल नई यादें बनाने का मौका देता है। यह सिर्फ गुलाल उड़ाने या एक-दूसरे को रंगने तक सीमित नहीं, बल्कि दोस्तों और परिवार के साथ हंसी-ठिठोली, डांस और सेल्फी का भी खास दिन होता है। आज के दौर में त्योहार का जश्न कैमरे और सोशल मीडिया के बिना अधूरा सा लगता है। खासकर इंस्टाग्राम रील्स और शॉर्ट वीडियो के जरिए लोग अपने खास पलों को दुनिया के साथ साझा करना पसंद करते हैं। अगर आप भी होली 2026 पर कुछ अलग और आकर्षक रील बनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो म्यूजिक का चुनाव सबसे अहम कड़ी बन जाता है।
सही गाना आपकी साधारण सी वीडियो में भी जान डाल सकता है और उसे वायरल होने का मौका दे सकता है। इसलिए जरूरी है कि ट्रेंडिंग और सदाबहार ट्रैक्स में से ऐसा विकल्प चुना जाए, जो आपके मूड और अंदाज से पूरी तरह मेल खाए।
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari का यह गाना नई पीढ़ी की पसंद बन चुका है। जोशीले बोल और एनर्जेटिक म्यूजिक इसे होली रील के लिए शानदार विकल्प बनाते हैं।
मीका सिंह की आवाज से सजा यह गाना हाई-एनर्जी डांस वीडियो के लिए एकदम सही है। इसकी बीट्स आपको खुद-ब-खुद थिरकने पर मजबूर कर देंगी।
Yeh Jawaani Hai Deewani का यह सुपरहिट गाना फ्रेंड्स गैंग रील के लिए बेस्ट है। रंग, मस्ती और दोस्ती—तीनों का परफेक्ट मेल।
Baghban का यह गीत पारंपरिक अंदाज में होली मनाने वालों के लिए खास है। घर-परिवार वाली रील में यह गाना अलग ही रंग भर देगा।
Badrinath Ki Dulhania का यह ट्रैक कपल या ग्रुप डांस रील के लिए शानदार है। इसकी देसी वाइब तुरंत फेस्टिव फील देती है।
ट्रेंडिंग और क्लासिक गानों का यह मिश्रण आपकी होली 2026 को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर खास बना सकता है। बस सही ट्रैक चुनिए, कैमरा ऑन कीजिए और रंगों के साथ म्यूजिक का जादू बिखेर दीजिए।