Homebound release date: समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म होमबाउंड, जिसमें ईशान खट्टर और विशाल जेठवा मुख्य भूमिकाओं में हैं, भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। कान्स 2025 और टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव जैसे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में फेम पाने के बाद, नीरज घायवान निर्देशित यह फिल्म 26 सितंबर, 2025 को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
