Get App

Hrithik Roshan: फिटनेस फ्रीक ऋतिक रोशन ने फैंस के साथ शेयर किया पोस्ट वर्काउट मील, देसी खाने से सजी दिखी प्लेट

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट के बाद के खाने की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इसे अपना पंसदीदा खाना बताया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 01, 2026 पर 9:43 PM
Hrithik Roshan:  फिटनेस फ्रीक ऋतिक रोशन ने फैंस के साथ शेयर किया पोस्ट वर्काउट मील, देसी खाने से सजी दिखी प्लेट
फिटनेस फ्रीक ऋतिक रोशन ने फैंस के साथ शेयर किया पोस्ट वर्काउट मील

Hrithik Roshan: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन की 52 साल में फिटनेस यूथ के लिए प्रेरणा हैं। एक्टर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने फैंस को पोस्ट-वर्कआउट मील शेयर कर चौंका दिया - जिसमें प्रोटीन शेक या सप्लीमेंट्स शामिल नहीं हैं। इसके बजाय, अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक कलरफुल और देसी थाली की तस्वीर साझा की, जिसे वे प्यार से अपना "इंडियन मिश्मैश" कहते हैं।

उन्होंने जो तस्वीर पोस्ट की, उसमें ऋतिक के भोजन में ज्वार की रोटियां, भिंडी, चुकंदर, बैंगन, पापड़ी और लौकी जैसी कई सब्जियां, साथ ही अंडे का सफेद भाग और दाल शामिल हैं - यह फुल पोषक तत्वों से भरा खाना है। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया: " पोस्ट-वर्कआउट मील?" इसके बाद उन्होंने सामान की सूची दी और मजाकिया अंदाज में इसे अपनी पसंदीदा "अनोखी आदतों" में से एक बताया।

इस पोस्ट को खास तौर पर दिलचस्प बनाती है ऋतिक की अपने फैंस को अपनी अनोखी खाने की इच्छाओं को साझा करने का चैलेंज - ऑनलाइन यूजर्स के साथ जुड़ने का एक मजेदार तरीका भी है ये। indianmishmash हैशटैग के साथ उन्होंने लिखा, "आप लोगों की सबसे अनोखी खाने की इच्छा क्या है? मेरी तो है इंडियन मिशमैश। उफ्फ... इससे बेहतर और क्या हो सकता है?"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें