बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा के वैवाहिक जीवन में इन दिनों तनाव की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। सुनीता ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर खुलकर बात की और बताया कि अगर गोविंदा अपना व्यवहार सुधार लें, तो वे उन्हें माफ कर सकती हैं। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि यह उनका बचपन का प्यार है, लेकिन अब उम्र के इस पड़ाव पर उन्हें पति का साथ और प्यार चाहिए।
