56 साल की उम्र में भी फिटनेस और स्टाइल का जलवा बिखेर रहीं जेनिफर लोपेज ने हाल ही में सोशल मीडिया ट्रोल्स को मजेदार अंदाज में जवाब दिया। लास वेगास में अपने नए कॉन्सर्ट 'अप ऑल नाइट' के दौरान उन्होंने स्टेज पर आउटफिट की आलोचना करने वालों पर चुटकी ली। यह जवाब वायरल हो गया है।
