Get App

Ikkis Box Office Day 6: धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही फिल्म, छठे दिन इतना कलेक्शन

Ikkis Box Office Day 6: नए साल पर रिलीज हुई फिल्म इक्कीस से बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की उम्मीद थी। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस मूवी को लेकर अच्छा बज बना था, लेकिन ओपनिंग के बाद इसकी कमाई लगातार गिरती गई। छठे दिन भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 07, 2026 पर 8:12 AM
Ikkis Box Office Day 6: धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही फिल्म, छठे दिन इतना कलेक्शन
Ikkis Box Office Day 6: रिलीज के बाद से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाने में असफल रही है।

नए साल के जश्न के बीच सिनेमाघरों में उतरी फिल्म इक्कीस से ट्रेड और दर्शकों दोनों को बड़ी उम्मीदें थीं। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस मूवी को लेकर रिलीज से पहले अच्छा खासा माहौल तैयार हो चुका था। माना जा रहा था कि छुट्टियों और न्यू ईयर वीकेंड का फायदा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत दिलाएगा। शुरुआती दिन भले ही कलेक्शन ठीक-ठाक रहा, लेकिन इसके बाद हालात तेजी से बदलते नजर आए। दूसरे दिन से ही कमाई की रफ्तार सुस्त पड़ गई और फिल्म का बॉक्स ऑफिस ग्राफ नीचे की ओर फिसलता चला गया। वीकेंड बीतते ही दर्शकों की रुचि कमजोर होती दिखी, जिसका असर सीधे कलेक्शन पर पड़ा।

छठे दिन तक आते-आते हालात और भी चिंताजनक हो गए। उम्मीदों के भारी बोझ के साथ रिलीज हुई इक्कीस लगातार गिरती कमाई के चलते बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है और अब इसकी आगे की राह आसान नहीं लग रही।

छठे दिन भी नहीं लौटी रफ्तार

रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को भी इक्कीस की हालत में कोई खास सुधार नहीं दिखा। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त्य नंदा स्टारर इस फिल्म ने मंगलवार को करीब 1.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया। ये आंकड़ा फिल्म से जुड़ी उम्मीदों के मुकाबले काफी कमजोर माना जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें